MP: मोबाइल पर बात करते-करते बिगड़ा संतुलन, बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरा युवक

इंदौर, 26 अगस्त: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त दिल दहला देने वाला घटनाक्रम हो गया, जब नेवी की तैयारी के लिए महेश्वर से इंदौर आया 18 वर्षीय छात्र एक बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहा था, लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे आ गिरा, जिसके बाद उसके साथी उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जहां सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि, छात्र नेवी की तैयारी के लिए महेश्वर से इंदौर आया था, जहां वह भवरकुआं इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में रह रहा था।

indore

कुछ इस तरह हुआ घटनाक्रम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, यह घटनाक्रम भवरकुआं थाना क्षेत्र के पिपलिया राव का है, जहां एक बिल्डिंग में किराए से रहने वाला युवक देर रात लगभग 8 बजे छत पर खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहा था। इस दौरान मुंडेर पर अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वह नीचे जा गिरा। वहीं चीख-पुकार की आवाज सुन बिल्डिंग के अन्य लोग बाहर पहुंचे, तब उन्हें युवक सड़क पर खून से लथपथ मिला। वहीं युवक के साथी उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं अब पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

पढ़ाई में होशियार था छात्र

परिजनों ने बताया कि छात्र नेवी की तैयारी के लिए महेश्वर से इंदौर आया था। मूल रूप से छात्र का परिवार महेश्वर का रहने वाला है, लेकिन पढ़ाई के चलते छात्र इंदौर आया हुआ था। छात्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह निजी एकेडमी में पढ़ाई करते हुए, नेवी की तैयारी कर रहा था। छात्र पढ़ाई में काफी होशियार था। साथ ही उसे हाल ही में नौका विहार खेल के दौरान मेडल भी मिला था, जिसे लेकर छात्र और उसके परिवार जन काफी खुश थे, लेकिन अचानक हुए इस घटनाक्रम ने खुशी के माहौल को गम में बदल दिया, जहां बिल्डिंग से गिरने के बाद छात्र की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+