बारात में डांस करना युवक को पड़ा भारी, टल्ला लगने की बात पर मर्डर

इंदौर, 20 अप्रैल: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस बात लगाया जा सकता है कि बारात में नाचते समय टल्ला लगने की मामूली बात पर गुस्साए युवकों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. यह सनसनीखेज वारदात आजाद नगर थाना क्षेत्र के मुसाखेड़ी इलाके में उस वक्त हुई जब इलाके में देर रात बारात निकल रही थी, जिसमें कई युवक एक साथ डांस कर रहे थे. वहीं युवकों के बीच हल्की सी धक्का-मुक्की हो गई, जिसके बाद दो युवकों ने एक युवक पर दनादन चाकू से कई वार कर दिए, जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

indore

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

बताया जा रहा है कि बारात में ढोल और बैंड की आवाज के चलते घटनाक्रम का पता नहीं लग सका, लेकिन जैसे ही युवक लहूलुहान हालत में सड़क पर गिरा, वैसे ही बारात में शामिल अन्य लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद हड़कंप मच गया. तत्काल बारात में शामिल लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवक की हालत गंभीर होने के चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं आरोपी युवक घटनाक्रम के बाद मौके से फरार हो गए, जहां पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है. मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला था. लगभग दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी.

क्षेत्र में लगातार हत्याओं का सिलसिला जारी

क्षेत्र में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे, लगातार हत्या जैसे गंभीर अपराधों के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं. इससे पहले भी क्षेत्र में हत्या की वारदातों को बदमाश अंजाम दे चुके हैं. वहीं बारात में हुई युवक की हत्या से एक बार फिर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, जहां पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+