MP : छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कर डाली युवक की पिटाई, सोशल मीडिया पर Video Viral

इंदौर, 29 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक युवक को पीटते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कुछ लोगों ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए जमकर मारपीट की, मारपीट करने वाले यह लोग कौन थे फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। यही कारण है कि, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

indore

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया

दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम चंदन नगर थाना क्षेत्र के कलारिया गांव का है, जिसकी शिकायत पिटाई का शिकार हुए पीड़ित ने चंदन नगर पुलिस को की थी, लेकिन तब इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चंदन नगर थाना प्रभारी ने बताया कि, पीड़ित ने शिकायत की थी कि उसकी कुछ लोगों ने पिटाई की थी, इस मामले में वीडियो वायरल हुआ और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि पीड़ित ने किसी महिला से छेड़छाड़ की थी जिस पर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक महिला की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है, फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सोशल मीडिया पर वायरल के साथ युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं, जहां युवक को बर्बरता से पीट रहे हैं। इससे पहले भी मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मारपीट के कई मामले सामने आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+