खंडवा: एकतरफा प्यार में युवती पर किया था जानलेवा हमला, तालाब में तैरती मिली आरोपी की लाश
खंडवा, 31 अगस्त: मध्य प्रदेश के खंडवा में एक तरफा प्यार के चलते युवती पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ने सुसाइड कर लिया है। आरोपी युवक ने अब से 2 दिन पहले एक तरफा प्यार के चलते युवती पर हमला किया था, जिसके बाद युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल युवती का इलाज जारी है, तो वहीं बुधवार की सुबह ग्रामीणों की नजर तालाब में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि शव उसी युवक का है, जिसने 2 दिन पहले एक तरफा प्यार में युवती पर जानलेवा हमला किया था। वहीं इस घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने तालाब में तैरता शव देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की शिनाख्त की तो यह शव उसी आरोपी का निकला जिसने अब से 2 दिन पहले एक तरफा प्यार के चक्कर में युवती पर जानलेवा हमला किया था। वहीं इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। उधर, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

युवती पर किया था जानलेवा हमला
खंडवा जिले के मूंदी इलाके में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब एक आरोपी दीवार कूदकर युवती के घर में घुसा, और फिर शादी के लिए प्रपोज किया, जब युवती ने युवक को शादी के लिए इंकार कर दिया, तो गुस्से में आकर युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके चलते युवती गंभीर घायल हो गई। वहीं फिलहाल युवती का इलाज जारी है, तो वहीं इधर आरोपी ने तालाब में कूद कर अपनी जान दे दी।

इस तरह दिया था वारदात को अंजाम
घायल युवती की बहन ने पुलिस को बताया था कि, सोमवार को माता-पिता के घर पर नहीं होने के चलते आरोपी अचानक घर में घुसा था, जहां उसने बहन से प्यार करने और शादी करने की बात कही थी, जिसके बाद बहन के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की नियत से बहन पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला, तो वहीं बहन ने घायल युवती को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल घायल युवती का इलाज जारी है।












Click it and Unblock the Notifications