Indore News: सूखे नाले में महापौर के साथ योग करने उतरे लोग, इंदौर ने दिया खास संदेश

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के सार्थक प्रयासों द्वारा शहर के नालों को इतना स्वच्छ बना दिया गया है कि अब उनमें विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा सकते हैं। इसी क्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं प्रदेश के अन्य महापौरों के साथ पंचकुइयाँ स्थित श्रीराम मंदिर रामघाट पर सूखे नाले में योगमित्र अभियान के अंतर्गत योग सत्र प्रारंभ हुआ।

इस अवसर पर सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल, संत रामगोपाल महाराज, एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ल, स्थानीय पार्षद संध्या यादव पार्षद भारत रघुवंशी महापौर प्रतिनिधि शैलू देव सहित बड़ी संख्या में योग मित्र सम्मिलित हुए।

Indore

पहले हुआ क्रिकेट का मुकाबला

इससे पहले स्वच्छता में सिरमौर इंदौर में स्वच्छता के नवाचार के क्रम में पीलिया खाल सुखे नाले में सुपर स्वच्छ क्रिकेट लीग 2024 का आयोजन किया गया था, जिसमें सैनीटेशन स्टाइकर्स वर्सेस स्वच्छ वॉरियर्स के मध्य हुआ। मैत्री मैच में निगम प्रशासन की ओर से आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, झोनल अधिकारी एवं अन्य निगम अधिकारी सहित अन्य के मध्य स्वच्छ नाले में क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें निगम प्रशासन ने मीडिया की टीम को दिया 85 रन का लक्ष्य दिया। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि भारत पारख एवं बड़ी संख्या में दर्शक गण उपस्थित थे।

महापौर ने किया था निरीक्षण

मध्यप्रदेश के इंदौर में पिछले दिनों महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रातः 7 पीलिया खाल नाला सफाई कार्य एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद भरत सिंह रघुवंशी, संध्या जायसवाल, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे, स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित थे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंदौर में स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों के अंतर्गत पीलिया खाल नाले का निरीक्षण किया गया था।

विदित हो कि, पीलिया खाल नाले में वर्षा जल का संग्रहण होता था साथ ही यहां पर बड़ी मात्रा में गाद एवं गंदगी भी हो रही थी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा विगत दिनों पीलिया खाल नाले के निरीक्षण के दौरान नाले की सफाई एवं सौंदर्यीकरण के लिए निर्देश दिए गए थे।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा पीलिया खाल सूखे नाले का निरीक्षण किया गया। नाले किनारे पिचिंग कार्य को तेजी से करते हुए, सूखे नाले में विभिन्न एक्टिविटी करवाने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महापौर भार्गव द्वारा पीलिया खाल के सूखे नाले में मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित करने की भी मंशा जाहिर की गई।

ये भी पढ़े- Indore News: करोड़ों की लागत से होगा सड़क निर्माण, इन कॉलोनियों की राह होगी आसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+