MP : मानसिक विक्षिप्त महिला को लगा पेट में है मछली का अंडा, डॉक्टर ने की जांच तो उड़े परिजनों के होश
खंडवा, 12 सितंबर : मध्य प्रदेश के खंडवा से एक ऐसा मामला निकल कर सामने आया है, जिसमें सभी को हैरान कर दिया। यहां मांधाता में रहने वाली महिला के परिजन मछली पकड़ने का काम करते थे, जहां इसी के चलते वह लोग अक्सर घर से बाहर रहते थे। इन लोगों के घर से बाहर रहने पर घर पर सिर्फ बूढ़ी मां और मानसिक रुप से बीमार महिला रहती थी, जहां मौका पाकर किसी दरिंदे ने मानसिक विक्षिप्त महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया, जिससे वह गर्भवती हो गई। वहीं पेट दर्द होने पर मानसिक विक्षिप्त महिला पेट में मछली का अंडा होने के बाद कहती थी, जिसके बाद अचानक पेट दर्द बढ़ने पर परिजन महिला को डॉक्टर के पास ले गए, तभी महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
इस पूरे घटनाक्रम के बाद मानसिक विक्षिप्त महिला के परिजन हैरान रह गए, जहां उन्होंने तुरंत इस घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, परिजन असमंजस में नजर आ रहे हैं कि, आखिर महिला के साथ किस व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उधर, मानसिक विक्षिप्त महिला फिलहाल कुछ भी कहने की स्थिति में नजर नहीं आ रही। साथ ही पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई नजर आ रही है।

पेट में होने लगा दर्द
मानसिक विक्षिप्त महिला के पेट में जब दर्द होने लगा तो परिजनों ने महिला से पेट दर्द का कारण पूछा जिसमें महिला ने पेट में मछली का अंडा होने की बात कही। वहीं इसके बाद जब परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने महिला को इंदौर रैफर कर दिया, जिसके बाद इंदौर के एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला के पेट में बच्चा होने की बात कही, जिससे परिजन घबरा गए, वहीं इसके बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

महिला नहीं बता पा रही आरोपी का नाम
इतना बड़ा घटनाक्रम हो जाने के बाद भी महिला उस आरोपी का नाम नहीं बता पा रही जिसने उसके साथ इस हरकत को अंजाम दिया है। उधर, परिवार भी असमंजस में है कि, आखिर उनकी बेटी के साथ इस तरह की वारदात को किसने अंजाम दिया। पुलिस अब दुष्कर्म के मामले की जांच में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां महिला पुलिस ने मानसिक विक्षिप्त महिला के बयान लेने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। उधर, अब पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य प्रकरणों में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications