MP news : महिला क्रिकेट में अंडर 19 चैंपियन बना MP, टीम का हुआ ऐतिहासिक स्वागत
रणजी के बाद अब मध्यप्रदेश ने महिला क्रिकेट में परचम लहराया है, जहां रणजी ट्राफी क्रिकेट के बाद महिला क्रिकेट में भी मध्यप्रदेश चैंपियन बन गया है,अंडर-19 महिला क्रिकेट का खिताब मध्यप्रदेश ने अपने नाम कर लिया है,अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश ने कर्नाटक को 26 रनों से हराया,अभी हाल ही में मध्यप्रदेश की टीम रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनी थी, मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट पर 130 रन बनाए,जवाब में कर्नाटक की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 111 रन ही बना सकी, इससे पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने दिल्ली को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

टीम का हुआ ऐतिहासिक स्वागत
टीम की जीत के बाद मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने महिला टीम का भव्य स्वागत और सम्मान किया। एमपीसीए पहुंची टीम का ढोल ढमाकों के साथ फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। महिला खिलाड़ियों ने भी जमकर डांस कर अपनी खुशी जाहिर की, मशहूर क्रिकेटर जॉंटी रोड्स भी इस सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर अंडर 19 महिला क्रिकेट की कोच भावना श्रीवास्तव ने कहा कि, ये पहली बार है,जब अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम चैंपियन बनी है। हमारी रणनीति सिंपल प्रोसेस फॉलो करने की थी, जो हमने किया और सफलता मिली। एमपीसीए के लिए भी ये गर्व की बात है।
संस्था का नाम रौशन कर रहे खिलाड़ी
टीम की कप्तान सौम्या तिवारी ने कहा कि, हमारा टारगेट टी-20 में चैंपियन बनने का था जो पूरा हो गया है,अब हमारा अगला टारगेट वनडे क्रिकेट पर है, हम एक साल में दोनों ट्रॉफी लाना चाह रहे हैं। एमपीसीए के सीईओ रोहित पंडित ने कहा कि, एमपीसीए के लिए ये बहुत गर्व का क्षण हैं,हमारे असली एसेट्स ये खिलाड़ी ही हैं, स्डेडियम,ग्राउंड या दूसरी चीजें नहीं हैं। खिलाड़ी ही एमपीसीए को फक्र के साथ सिर ऊंचा करने का मौका देते हैं, महिला टीम में बहुत छोटी जगह की लड़कियां शामिल हैं। वे इस संस्था का नाम रौशन कर रही हैं, उनका हौसला इसी तरह बना रहे और वे क्रिकेट में अपना मुकाम हासिल कर सकें,इसी प्रयास में हम लोग लगे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications