इंदौर: ट्रेन के टॉयलेट में पैदा हुआ बच्चा, जा गिरा पटरी पर
इंदौर। ''जाको राखों साईयां मार सके ना कोय'', इसका सबसे बड़ा उदाहरण मध्य प्रदेश के इंदौर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। यहां एक महिला ने ट्रेन के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया और वो पाइप के रास्ते पटरी पर जा गिरा। स्टेशन पर मौजूद पुलिस के जवानों ने बच्चे को पटरी से उठाकर फौरन अस्पताल भेजा जहां वो अब पूरी तरह ठीक है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रानू वर्मा नाम की महिला पति के साथ सफर कर थी।

अचानक पेट में दर्द होने पर वह टॉयलेट गई और उसे वहीं पर डिलिवरी हो गई। नवजात पाइप से होते हुए पटरी पर जा गिरा। रानू के पति महेश वर्मा ने बताया कि मेरी पत्नी को सात महीने का गर्भ था। घर में कोई नहीं है, इसलिए मैं उसे लेकर अपनी बहन के यहां शुजालपुर जा रहा था, ताकि समयानुसार वह उसकी डिलिवरी करवा सके।
हम दोनों पैसेंजर ट्रेन में सवार थे। ट्रेन के रवाना होने में कुछ समय था। तभी अचानक रानू को दर्द उठा तो वह टॉयलेट चली गई। थोड़ी देर बाद उसने आकर पूरी बात बताई तो मैं और दूसरे यात्री तत्काल डिब्बे से निकलकर प्लेटफार्म पर पहुंचे। जब हमने ट्रेन के नीचे देखा तो वहां बच्चा पड़ा हुआ था। उसी समय वहां रेलवे पुलिस के कुछ जवान भी आ गए। सबने मिलकर तुरंत बच्चे को वहां से निकाला और हमें अस्पताल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications