पति की हरकतों से परेशान थी पत्नी, फिर एक दिन बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर किया कुछ ऐसा
इंदौर, 17 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले दिनों बोरे में बंद मिली लाश का पर्दाफाश हो चुका है। पुलिस ने बोरे में बंद मिली लाश की शिनाख्त करते हुए वारदात को अंजाम देने वाली युवक की पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, युवक की पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था, जहां पति की हरकतों से परेशान पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। वहीं बॉयफ्रेंड की मदद से पत्नी ने पति की लाश को बोरे में बंद कर मैदान में फेंक दिया था, जहां कुछ लोगों ने इस बोरे को देख पुलिस को घटनाक्रम की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए युवक की पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया।

इस कारण दिया वारदात को अंजाम
मृतक की पत्नी ने पति की हरकतों से परेशान होकर वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि, मृतक कि इससे पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं, जहां दोनों ही पत्नियां युवक की हरकतों से परेशान होकर उसे छोड़कर जा चुकी है। वहीं हाल ही में युवक ने युवती से शादी की थी, जहां शादी के बाद युवक लगातार युवती को परेशान करने लगा था, जिसके चलते युवती, युवक को छोड़कर मायके में आकर रहने लगी थी, जिसके बाद उसकी अन्य युवक से नजदीकियां बढ़ी, जिसके चलते युवक पत्नी के बॉयफ्रेंड को भी लगातार धमकियां दे रहा था, जिसके बाद पत्नी और बॉयफ्रेंड ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।
युवती से 15 साल बड़ा था मृतक
मृतक की पत्नी ने बताया कि, उसकी पहली शादी ट्रक ड्राइवर के साथ हुई थी, जहां एक हादसे में पहले पति की मौत हो जाने के बाद माता पिता ने उसकी शादी युवक के साथ करा दी थी, मृतक युवक की पहले दो पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी थी। यही कारण था कि, युवती के माता-पिता ने उसका रिश्ता मृतक युवक के साथ कर दिया था। वहीं इसके बाद शादी के कुछ समय तक तो दोनों के बीच रिश्ता अच्छा चला, लेकिन कुछ वक्त बाद अचानक मृतक युवक का व्यवहार बदल गया, और वह पीड़िता को परेशान करने लगा, जिसके बाद युवती की नजदीकियां अन्य युवक से बढ़ी और दोनों ने मिलकर मृतक युवक को मौत के घाट उतार दिया।












Click it and Unblock the Notifications