लव मैरिज के बाद भी पति के चरित्र पर पत्नी को था शक, फिर एक दिन....

इंदौर, 6 अगस्त: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकल कर सामने आया है, जहां कुछ माह पहले लव मैरिज करने वाले पति और पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पहले पत्नी ने खुद को फांसी लगाई, जिसके बाद पति ने पत्नी को उतारा, और नब्ज टटोली वहीं जब पति को यह पता चला कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है, तो पति भी फंदे से लटक गया, और अपनी जान दे दी। जब बेटियां स्कूल से घर आई तो माता-पिता ने दरवाजा नहीं खोला जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम का पता चला।

indore

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक इस घटनाक्रम का पता तब चला जब मृतका की दोनों बेटियां स्कूल से घर पहुंची। इस दौरान घर का गेट बंद था, जहां बच्चियों ने जब अपने माता-पिता को ढूंढने का प्रयास किया, तो वह नहीं मिले, जिसके बाद बच्चियों ने यह पूरा घटनाक्रम अपनी मौसी को बताया, जहां मौसी ने पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस ने जैसे ही दरवाजा तोड़ा, वैसे ही पति फांसी के फंदे पर लटका मिला, तो वहीं पत्नी भी मृत अवस्था में मिली।

कुछ माह पहले ही हुई थी लव मैरिज

परिजनों ने बताया कि, मृतका ने अपने पहले पति को छोड़कर मृतक युवक से प्रेम विवाह किया था। मृतका की पहले पति से दो बेटियां हैं। इसी के साथ पति और पत्नी में अक्सर विवाद होने के बाद भी सामने आई है, जहां पत्नी अपने पति पर शक करती थी। वहीं अब पुलिस ने दोनों ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। साथ ही पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पहले पत्नी ने लगाई फांसी

घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने दरवाजा तोड़ पति और पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं इसके बाद पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल भी की है, प्रारंभिक जांच में पहले पत्नी के सुसाइड करने की बात सामने आ रही है। वहीं पत्नी को फंदे से उतारने के बाद पति ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+