चाचा लड़की को भगा ले गया तो दूसरे पक्ष ने कर लिया उसके नाबालिग भतीजे का अपहरण
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अपहरण का अनोखा मामला सामने आया है, जो किसी फिल्मी की स्टोरी से कम नहीं। यहां लड़की बदले लड़के का अपहरण हो गया। अपहरण करने वालों से स्पष्ट कह डाला कि पहले हमारी लड़की लाओ फिर अपना लड़का ले जाओ।

इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस थाना प्रभारी अमृता सोलंकी ने बताया कि शनिवार रात हमें शिकायत मिली थी कि 4-5 अज्ञात बदमाश उनके नाबालिग लड़के का घर से अपहरण कर ले गए हैं। पुलिस ने घरवालों से जब बात की तो लड़के की मां दुर्गा चौहान ने बताया कि उसका देवर इंदौर के बाहर रहता है। वह किसी लड़की को लेकर भाग गया है। संभवतया उसी के चलते उनके नाबालिग बेटे का अपहरण हुआ है।
पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की तो रविवार शाम को वह धामनोद इलाके में सुरक्षित मिल गया। उसका अपहरण किसी विकास चौहान नाम के शख्स ने किया था, जो लड़की अपहरण कांड से जुड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications