Dhar में हुए शॉर्ट एनकाउंटर को लेकर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही ये बात
मध्यप्रदेश के धार में लड़की को गोली मारने वाले आरोपी के शॉर्ट एनकाउंटर के बाद प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बयान भी सामने आया है।

मध्यप्रदेश के धार में एक तरफा प्यार में आरोपी ने युवती को गोली मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उधर, देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जहां गिरफ्तार करते वक्त आरोपी ने पुलिस पर भी फायर किए, जिसके बाद पुलिस की ओर से की गई जवाबी गोलीबारी में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल, आरोपी का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। उधर, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके अवैध मकान को भी ध्वस्त कर दिया। इधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बयान भी सामने आया है।
गृह मंत्री ने कही ये बात
धार में हुए घटनाक्रम के बाद प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बयान दिया है, जिसमें गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, आरोपी को रात को 10-11 के दरमियान रात में पुलिस ने घेर कर एनकाउंटर किया, उसने पुलिस पर गोली चलाई थी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी गोली मारी है, उसके पैर में लगी है। अस्पताल में भर्ती है। गिरफ्तारी हो गई है, और अभी बाकी की कार्रवाई उसके अतिक्रमण को लेकर की जा रही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो धार में हुए घटनाक्रम के बाद अब पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है, जहां आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तो वहीं उसका अतिक्रमण भी ध्वस्त किया गया है।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
धार की बसंत विहार कॉलोनी में बुधवार की सुबह एक युवक ने युवती को एक तरफा प्यार के चलते गोली मार दी थी, जिससे युवती के मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया जाता है कि, युवती ने युवक पर पहले छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज कराया था। वहीं इसके बाद पुलिस की ओर से लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी, जहां देर रात पुलिस को आरोपी के डेलमी फाटे पर होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अपने कदम आगे बढ़ाए तो आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिए। उधर, आरोपी की ओर से हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग को अंजाम दिया, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
ये भी पढ़े- Dhar news: लड़की को गोली मारने वाले ने पुलिस पर किए फायर, आखिरकार ऐसे हुआ गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications