Weather update: मानसून की बेरुखी, बादल छाए लेकिन बरसने में लगेगा वक्त, ये है कारण!

इंदौर, 27 जून: प्रदेश के कई जिलों में फिलहाल मानसून का इंतजार किया जा रहा है, जहां इन्हीं जिलों में मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन और खंडवा जैसे जिले शामिल हैं, वैसे तो इंदौर और आसपास के जिलों में मानसून की दस्तक का समय 15 जून के आसपास का माना जाता है, लेकिन फिलहाल अभी तक इंदौर और मालवा निमाड़ अंचल में मानसून की किसी प्रकार की कोई एक्टिविटी होने की संभावना नहीं दिख रही है। इसी के चलते फिलहाल लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। इंदौर समेत अंचल में बादल छा तो जरूर रहे हैं, लेकिन इन्हें बरसने में अभी और वक्त लग सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मानसून की बेरुखी का प्रमुख कारण मानसून के सिस्टम का कमजोर होना है, जहां इसी के चलते फिलहाल इंदौर समेत अंचल में बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही.

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi-NCR में बदलेगा मौसम, जानें कहां होगी झमाझम बारिश | वनइंडिया हिंदी |*News
    indore

    किसान भी परेशान बारिश का है इंतजार

    मानसून के मालवा निमाड़ अंचल में पहुंचने की तारीख 15 जून के आसपास रहती है, लेकिन इस बार फिर मानसून थोड़ा लेट होता नजर आ रहा है, जिसके चलते किसानों के चेहरे पर जहां चिंता की लकीरें हैं, तो वहीं किसान भी अब बारिश का इंतजार करते नजर आ रहे हैं. किसानों को उम्मीद है कि, अब जल्द ही मानसून मध्यप्रदेश में दस्तक देगा, जिसके चलते इंदौर और मालवा निमाड़ अंचल में भी झमाझम बारिश होगी.

    जल्द खत्म होगा मानसून का इंतजार

    मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अब जल्द ही मानसून का इंतजार खत्म होने जा रहा है, जहां आने वाले समय में 28 जून के बाद अच्छा खासा सिस्टम तैयार होता नजर आ रहा है, जिसके चलते मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में जहां झमाझम बारिश होगी, तो वहीं इंदौर और मालवा निमाड़ में भी बारिश का इंतजार समाप्त होगा.

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+