Vishwakarma Jayanti 2024: इंदौर में विश्वकर्मा जयंती का उत्साह, दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे लोग

देशभर में विश्वकर्मा जयंती भक्ति भाव के साथ मनाई जा रही है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या दर्शन के लिए पहुंची है। शहर के अलग-अलग मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शहर के अलग-अलग मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला भी जारी है, जहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ धार्मिक यात्राएं भी निकाली जाएगी। शहर में भगवान विश्वकर्मा के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिनमें जेल रोड, सूर्यदेव नगर और टिगरिया बादशाह स्थित मंदिर में भगवान का विशेष पूजन अर्चन होता है।

Indore

इंदौर में विश्वकर्मा जयंती भक्तिभाव के साथ मनाई जाती है, जहां इस दिन शहर के अलग-अलग मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं. इस दिन धार्मिक यात्राएं निकलती हैं, तो वहीं भोजन-भंडारों का सिलसिला भी जारी रहता है. शहर में भगवान विश्वकर्मा के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या है. यही कारण है की, शहर में विश्वकर्मा जयंती उत्साह के साथ मनाई जाती है. इस दिन मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान होते हैं. इसमें श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या भगवान विश्वकर्मा के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचती है.

श्री विश्वकर्मा बुंदेलखंड समाज की ओर से शहर के टिगरिया बादशाह परिसर पर विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया है, जिसमें भगवान विश्वकर्मा का पूजन और महाआरती की जाएगी. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे.

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार माना जाता था, यही कारण रहा की जब सृष्टि का निर्माण किया गया, तब भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्माण के शिल्प का कार्य दिया गया है. इसलिए भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्माण्ड का प्रथम इंजीनियर के रूप में पूजा जाता है.

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में शिवाजी जयंती का हर्षोल्लास, दीपों से जगमगाई किले की प्रतिकृति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+