Indore News: इंदौर में शिवाजी जयंती का हर्षोल्लास, दीपों से जगमगाई किले की प्रतिकृति

धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में राष्ट्र गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, जहां शहर की शिवाजी वाटिका स्थित किले की प्रतिकृति पर आकर्षक दीप सज्जा की गई थी। इसी के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों से वाहन रैलियां शिवाजी वाटिका पहुंची थी, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

संस्था शिवराय (क्षत्रिय मराठा संघ) की ओर से शिवाजी जयंती के अवसर पर शिवाजी वाटिका स्थित किले की प्रतिकृति पर आकर्षक दीप सज्जा की गई थी। इस दौरान दीपों से की रोशनी से पूरी वाटिका जगमगा गई। इस दौरान जिसने भी इस मनमोहक नजारे को देखा, वह देखता ही रह गया।

Indore

दीपों से जगमगाई वाटिका

संस्था शिवराय (क्षत्रिय मराठा संघ) के भूपेंद्र अडसुले और सन्नी गायकवाड़ ने बताया की, संस्था की ओर से प्रतिवर्ष इस तरह का अनूठा आयोजन किया जाता है, जहां संस्था सदस्य अपने-अपने घरों से दीप और बाती लेकर आते हैं। वहीं फिर इसे सभी एक साथ शिवाजी महाराज के समक्ष प्रज्वलित करते हैं। संस्था की ओर से यहां अनूठा आयोजन संस्था सदस्यों को एकत्रित करने के साथ ही राष्ट्र गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज के त्याग और समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन करने के उद्देश्य से किया जाता है। इस दौरान हेमंत मुरमकर, सुभाष मापारे, राजेश निकम, प्रोफेसर आनंद मोरे, धर्मेंद्र जाधव, प्रेम ठोंबरे, कपिल सुरोशी, रुचिर भोसले समेत तमाम समाजजन मौजूद रहे।

वाहन रैली निकाली गई

राष्ट्र गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शहर में चारों तरफ जोश और उत्साह का माहौल दिखाई दिया। इस बीच मराठी भाषिय संघ के बैनर तले राजमाता जीजाऊ तिराहे से शिवाजी प्रतिमा तक विशाल वाहन रैली निकाली गई। केसरिया ध्वज हाथों में लिए, जय भवानी-जय शिवाजी के नारों का उद्घोष करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के दिवाने राजमाता जीजाऊ तिराहे से वाहन रैली के रूप में निकले, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए शिवाजी प्रतिमा पहुंचे। सर्व मराठी भाषी सोशल एंड कल्चर सोसाइटी की अध्यक्ष स्वाति युवराज काशिद ने बताया कि, कई सालों से शिवाजी जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में युवा एकत्रित होते हैं।

ये भी पढ़े- Indore News: मेट्रो प्रोजेक्ट की बढ़ेगी रफ्तार, 7 दिन में पूरा होगा ये काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+