MP: वरिष्ठ नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला 'बड़े भैया' का पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

इंदौर, 26 अगस्त: बीजेपी के वरिष्ठ नेता पंडित विष्णु प्रसाद शुक्ला यानि इंदौर के बड़े भैया का पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गया है, जहां दुर्गा भवन से कुम्हार खाड़ी के लिए जैसे ही बड़े भैया की अंतिम यात्रा निकली, वैसे ही हर आंख नम नजर आई। वहीं कुम्हारखाड़ी मुक्तिधाम पर पार्थिव देह का अंतिम संस्कार हुआ, जहां बड़ी संख्या में शहरवासियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने बड़े भैया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, अंतिम विदाई दी।

indore

अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग

शुक्रवार की सुबह बाणगंगा की गलियों में सन्नाटा पसरा था, दुर्गा भवन के आसपास लोगों की भीड़ अपने बड़े भैया यानि पंडित विष्णु प्रसाद शुक्ला के अंतिम दर्शन करने के लिए जमा नजर आ रही थी, वहीं 10 बजते ही बड़े भैया की अंतिम यात्रा पर निकली, जहां फूलो से सजाए गए ट्रक पर पार्थिव देह को रख गया था, वहीं बड़े भैया के पार्थिव देह के पास बड़े भैया के पुत्र और कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला, भतीजे और बीजेपी नेता गोलू शुक्ला, समेत शुक्ला परिवार के सदस्य मौजूद थे। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक विशाल पटेल, विधायक आकाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, कृष्णमुरारी मोघे समेत तमाम जनप्रतिनिधि और राजनैतिक दलों के नेता बड़े भैया को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। मुक्तिधाम परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने बड़े भैया के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी और जनप्रतिनिधि अपने बड़े भैया को अंतिम विदाई देने कुम्हारखाड़ी मुक्तिधाम पहुंचे थे।

हर कोई भावुक नजर आ रहा

शहर की सियासत में वैसे तो कई बड़े नामों ने समय-समय पर अपना दम दिखाया, लेकिन शहर के छोटे से लेकर बड़े व्यक्ति तक के साथ खड़े होने वाले बड़े भैया यानि पंडित विष्णुप्रसाद शुक्ला का बेबाक और दबंग अंदाज हर इंदौरी को हमेशा याद रहेगा। इतना ही नहीं बड़े भैया ने बड़े भाई के तौर पर अपना कर्तव्य हर इंदौरी के लिए बखूबी निभाया, तभी तो आज हर कोई बड़े भैया को याद कर भावुक नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+