Indore Temple Accident से पहले का Video Viral, हवन में पूर्णाहुति देते दिखे लोग
इंदौर हादसे के 2 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जो रामनवमी के दिन बावड़ी पर हुए हवन का बताया जा रहा है।

Indore में हुए दर्दनाक हादसे के जख्म अभी भी ताजा हैं, और यही कारण है कि पूरा शहर गमगीन नजर आ रहा है। हादसे के 2 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जो रामनवमी के दिन बावड़ी पर हुए हवन का बताया जा रहा है। इस हवन में कुछ लोग पूर्णाहुति देते नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग भगवान के दर्शन और पूजन कर रहे हैं, लगभग 45 सेकंड के वीडियो में सभी लोग भक्ति भाव के साथ पूजन अर्चन में जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद सभी की आंखें नम हैं, और सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। इंदौर में हुए हादसे के बाद लगातार अलग-अलग तरह के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान महिला रस्सी टूटने के चलते बावड़ी में गिर गई थी।
कुछ इस तरह हुआ था हादसा
रामनवमी पर शहर के पटेलनगर स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान बावड़ी पर डाला स्लैब अचानक धंस गया, जिससे सभी लोग बावड़ी में समा गए, और इस हादसे में लगभग 36 लोगों की मौत हुई तो वहीं कई लोग घायल हो गए। हर साल रामनवमी पर हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाता था, जहां यह कार्यक्रम मंदिर के बाहर होता था। लेकिन मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों के चलते इस हवन पूजन के कार्यक्रम को मंदिर के अंदर ही करवाने की अनुमति दी गई। मंदिर के अंदर हवन और पूजन कार्यक्रम चल ही रहा था कि, उस वक्त यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि, हवन के बाद भोजन का कार्यक्रम भी मंदिर में होना था। यदि यह कार्यक्रम होता तो और भी लोगों की जान जा सकती थी।
Recommended Video
नगर निगम ने ध्वस्त किए अतिक्रमण
दर्दनाक हादसे के बाद अब जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम एक्टिव नजर आ रही है, जहां सोमवार की सुबह लगभग 5 बजे से नगर निगम की टीम बावड़ी पर हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंच गई थी। नगर निगम की टीम ने बावड़ी पर हुए अतिक्रमण के साथ ही निर्माणाधीन मंदिर को भी हटाने की कार्रवाई की है। साथ ही टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया है। घटना के बाद से ही स्थानीय रहवासी और पीड़ितों के परिजनों ने निर्माणाधीन मंदिर और बावड़ी पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी, जिसके बाद अब नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
ये भी पढ़े- Indore temple accident: निर्माणाधीन मंदिर और बावड़ी पर हुआ अतिक्रमण ध्वस्त, कई स्थानों पर चला बुलडोजर












Click it and Unblock the Notifications