सुरों से सजी इंदौर गौरव दिवस की शाम, शिव-कैलाश ने साथ गुनगुनाए गीत!

इंदौर,1 जून: मध्य प्रदेश के सबसे हाईटेक शहर इंदौर का गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान शहर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया गया, जहां इंदौर की परंपरा अनुसार एक बार फिर सुरों की महफिल सजी, जिसमें प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल और गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपनी प्रस्तुतियां दी. इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी गीत गुनगुनाए, जहां दोनों ने साथ में एक साथ सुर मिलाते हुए, 'नदिया चले-चले रे धारा, तुझको चलना होगा' गीत आमजन को सुनाया. इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ आमजन कार्यक्रम में मौजूद रहे.

indore

सीएम शिवराज ने इंदौरियों को दिलाया संकल्प

गौरव दिवस कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज ने इंदौरयों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि, मेरे साथ संकल्प लीजिए कि हम अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करेंगे. हम अपने व्यवसाय, रोजगार और शिक्षा के साथ एक ना एक काम कोई अच्छा जरूर करेंगे, जो इंदौर को आगे बढ़ाएगा, जो मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाएगा. कोई पेड़ लगाए, कोई बेटी बचाए, कोई शिक्षा का इंतजाम करे, कोई आंगनवाड़ी के लिए काम करे, कोई पानी प्रबंधन के लिए काम करे, अलग-अलग एक काम यदि हमने अपने हाथ में ले लिया, तो इंदौर दुनिया का दुनियां का अद्भुत शहर बन जाएगा.

सीएम शिवराज लगाई सौगातों की झड़ी

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए इंदौर शहर को कई सारी सौगातें दी. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में देवी अहिल्या का विशाल स्मारक बनाने की घोषणा की, साथ ही उन्होंने इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा 24 करोड़ की लागत से राजेंद्र नगर में 1500 सीट ऑडिटोरियम का निर्माण करने और इस ऑडिटोरियम का नाम स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर के नाम पर रखने की घोषणा की, इसी के साथ सीएम शिवराज ने इंदौर विकास प्राधिकरण के द्वारा सुपर कॉरिडोर पर स्टार्टअप पार्क का निर्माण जल्द होने की बात कही.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+