Good News: नर्सिंग स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, NHM में निकली बंपर वैकेंसी
इंदौर, 22 जुलाई: मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है, जहां NHM यानी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने संविदा जिला क्वालिटी मॉनिटर की भर्ती शुरू की है। प्रदेश के लगभग 35 से ज्यादा जिलों में जिला क्वालिटी मॉनिटर की भर्ती की जाएगी। एनएचएम की ओर से यह नियुक्ति स्वास्थ्य सेवाओं की क्वालिटी में सुधार लाने के लिए की जा रही है। एनएचएम ने इन पदों के लिए भर्ती शुरू कर दी है।

इन पदों पर निकली है भर्ती
NHM यानी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जिन पदों पर भर्ती निकाली है, उस में मुख्य रूप से संविदा जिला क्वालिटी मॉनिटर का पद है, इसमें 30 पद रिक्त हैं, जिनके लिए शैक्षणिक योग्यता डेंटल, आयुष में ग्रेजुएट, हॉस्पिटल मैनेजमेंट हेल्थ केयर मैनेजमेंट और पब्लिक हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री आवश्यक होगी। साथ ही इसके लिए वेतन 40 हजार प्रति माह निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही प्रशिक्षक मेडिकल ऑफिसर के 5 पदों पर होने वाली नियुक्ति के लिए शैक्षणिक योग्यता का दायरा एनएचएम मध्य प्रदेश में संविदा मेडिकल ऑफिसर के तौर पर 2 साल काम करने का अनुभव, साथ ही इसके लिए वेतन 66 हजार प्रतिमाह रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग में लगातार निकल रही भर्तियां
कोरोना काल के बाद से स्वास्थ्य विभाग में लगातार अलग-अलग भर्तियां निकल रही हैं, जिनमें स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे युवाओं को रोजगार के कई अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी के साथ NHM में निकली इन भर्तियों के बाद भी कई युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications