Indore news: इंदौर का विकास प्लान तैयार, मंत्री और महापौर की जोड़ी करेगी कमाल

इंदौर के विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं, जहां वे इंदौर को विकास के ट्रैक पर रफ्तार देने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. विजयवर्गीय ने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक लेकर इंदौर के विकास का खास प्लान तैयार किया है.

इंदौर के विकास के संबंध में आयोजित हुई इस बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों को खास दिशा-निर्देश दिए हैं. इतना ही नहीं इस बैठक में विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ शहर के अधिकारियों के सुझाव भी लिए गए हैं. आने वाले समय में इंदौर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा, ऐसे में नगरीय प्रशासन विभाग की अहम भूमिका इंदौर के विकास को लेकर रहेगी। इस लिहाज से कई मायनों में बैठक अहम मानी जा रही है।

Indore

महापौर और विजयवर्गीय ने ली बैठक

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं, जहां उनके साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नवाचार भी असर दिखा रहे हैं. भाई और भईया की ये जोड़ी इंदौर को विकास के ट्रैक पर रफ्तार देने के लिए तैयार नजर आ रही है। भाई यानि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भैया यानि महापौर पुष्यमित्र भार्गव। जी हां, इन दिनों ये दोनों दिग्गज नेता इंदौर को विकास के ट्रैक पर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं, जहां ट्रैफिक सुधार से लेकर अलग-अलग डेवलपमेंट के कामों के लिए ये जोड़ी खास प्लान तैयार करती नजर आ रही है। इधर, इन दोनों को करीब से जानने वालों की माने तो इंदौर के इतिहास में भाई और भैया की ये जोड़ी विकास के मामले में सबसे कारगार जोड़ी साबित होगी, जहां इस स्वर्णिम काल में इंदौर विकास के बेहद खास आयाम आसानी से छू लेगा।

इंदौर की नब्ज को जानने वाले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के लंबे अनुभव का फायदा जहां इंदौर को मिलेगा, तो वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव के शानदार विजन और नए-नए नवाचारों से इंदौर विकास की नई इबारत लिखेगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो भाई और भैया की जोड़ी इंदौर के विकास के लिए बेहद कारगर साबित होगी, जहां इस जोड़ी के विकास विजन का असर जल्द शहर में देखने मिलेगा।

ये भी पढ़े- Indore news: 40 किलो चॉकलेट से शेफ ने बनाया राम मंदिर, कुछ ऐसी है खासियत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+