केंद्रीय मंत्री की बेटी योगिता सोलंकी की हार्ट अटैक से मौत, कोरोना का इलाज चल रहा था इंदौर में
इंदौर, 3 मई। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत की बेटी योगिता सोलंकी का इंदौर में असामयिक निधन हो गया। उनका कोरोना का इलाज चल रहा था। शुरुआत में उन्हें उज्जैन के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर इंदौर ले जाया गया था।

Recommended Video
बता दें कि केंद्र सरकार में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत की बेटी योगिता सोलंकी ने इंदौर के मेदांता अस्पताल में सोमवार को अंतिम सांस ली। मंत्री के कार्यालय से जानकारी मिली है कि योगिता सोलंकी के कोरोना वायरस की चपेट में आने के बारे में एक पखवाड़े पहले ही पता चला था।
सोमवार सुबह को हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि क्लोटिंग की वजह से हार्ट अटैक आया। उसकी आरटी-पीसीआर टेस्ट नेगेटिव थी, जबकि कोरोना के लक्षण थे। फिर जब सीटी स्कैन किया गया तो पता चला कि फेफड़ों में नब्बे प्रतिशत संक्रमण हो चुका है। इसके बाद उन्हें भर्ती करके उपचार शुरू किया गया था। बता दें कि योगिता सोलंकी हाउस वाइफ थी। उनके 23 वर्षीय बेटी व 20 वर्षीय बेटा है।












Click it and Unblock the Notifications