MP News : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग अंदाज, पेटलावद में कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

MP में इन दिनों विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां इस बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा अपना दम दिखा रही है. वहीं इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा झाबुआ जिले में है, जहां महाराज यानि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस जन आशीर्वाद यात्रा का हिस्सा बने हैं.

शनिवार को भारी बारिश के चलते जन आशीर्वाद यात्रा को स्थगित रखा गया था. वहीं यात्रा स्थगित होने के चलते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अलग अंदाज में बीजेपी कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा की है.

Indore

कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

झाबुआ जिले में पहुंची बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा का शनिवार को पेटलावद विधानसभा में भ्रमण कार्यक्रम था, लेकिन अत्यधिक वर्षा के चलते यात्रा को स्थगित कर दिया गया. वहीं यात्रा के स्थगित होने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निजी गार्डन में कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा भी की है. इस दौरान सिंधिया का अलग अंदाज देखने मिला, जहां उन्होंने आदिवासी जैकेट पहन कर कार्यकर्ताओं से हल्के-फुल्के माहौल में सीधा संवाद किया. इस दौरान सिंधिया के साथ स्थानीय बीजेपी नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नजर आ रहे थे.

अंचल में दिखा यात्रा का दम

जानकारी के मुताबिक पेटलावद विधानसभा के सभी स्थानों पर जन आशीर्वाद यात्रा को स्थगति कर दिया गया है, जहां पेटलावद में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक संबोधित करने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर के लिए रवाना हुए हैं. बता दें की इन दिनों बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा मालवा-निमाड़ अंचल के अलग-अलग जिलों में अपना दम दिखा रही है, जहां लगातार हो रही बारिश ने जरूर यात्रा में खलल डाला है. लेकिन आने वाले दिनों में यह यात्रा जब सियासत के गढ़ इंदौर का रूख करेगी, तो यात्रा का माहौल पूरे अंचल में एक बार फिर देखने मिलेगा.

ये भी पढ़े- MP news: असम के CM हेमंत बिस्वा ने कमलनाथ पर साधा निशाना, बोले- वो तो पूरे थके हुए हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+