केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की MP एंट्री, मिशन 2023 से पहले BJP का शक्तिप्रदर्शन!
भोपाल, 22 अगस्त: सोमवार का दिन मध्यप्रदेश की सियासत के लिए बेहद खास रहा, क्योकिं यही वो दिन था, जब केंद्रीय मंत्री अमित शाह राजधानी भोपाल के दौरे पर आए हुए थे, यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, वहीं सियासत के जानकार इसे मिशन 2023 की शुरूआत में बीजेपी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देख रहे हैं। वैसे तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सियासत में कई अलग-अलग नामों से पहचाना जाता है, जिनमें एक नाम उनका बीजेपी के शहंशाह के तौर पर भी है, और हो भी क्यों ना, अमित शाह ही वो नाम हैं, जो सियासत की हर बाजी को अच्छी तरह से जीतना जानते हैं।

मिशन 2023 का आगाज
सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी भोपाल के दौरे पर आए, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। देखा जाए तो अमित शाह के ये कार्यक्रम सियासत से तो कोसो दूर थे, लेकिन इनका सियासी असर मध्यप्रदेश में अच्छा खासा देखने मिल सकता है, जहां सियासत के जानकार शाह के इस दौरे को मिशन 2023 के आगाज के तौर पर भी देख रहे हैं।
ऐसा है सियासी समीकरण
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राजधानी दौरे के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा साए की तरह उनके साथ नजर आए, जहां इन दोनों ही नेताओं की भूमिका भी मिशन 2023 में बेहद खास होने की उम्मीद सियासी गलियारों में जताई जा रही है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राजधानी दौरे से अंदाजा लगाया जा सकता है की अबकी बार मिशन 2023 की कमान शाह अपने हाथों में रख सकते हैं, जहां वे इसी से साल 2018 में हुई चूंक की भरपाई कर 2023 में बीजेपी का परचम लहराएंगे।
विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रवींद्र भवन सभागार, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 450 करोड़ की लागत के मध्यप्रदेश पुलिस के विभिन्न आवासों और प्रशासनिक भवनों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications