लिव-इन में रह रही गर्लफ्रेंड छोड़कर गई, दुखी बॉयफ्रेंड ने खुद को दी दर्दनाक मौत
भोपाल, 2 मई: राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें जहांगीराबाद इलाके के रहने वाले युवक ने खुद को गर्लफ्रेंड के घर के सामने जिंदा जला लिया. गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मृतक नीरज एक युवती से प्रेम करता था, दोनों पिछले कई सालों से लिव-इन में रह रहे थे, लेकिन आए दिन होते विवाद के चलते नीरज की प्रेमिका उसे छोड़कर चले गई थी, जिसके बाद से नीरज लगातार परेशान रहने लगा था. वहीं उसने अपनी प्रेमिका के घर के सामने खुद को आग के हवाले कर मौत को गले लगा लिया. इस हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल पसरा हुआ है. वहीं पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है.

सोशल मीडिया पर शेयर किया था वीडियो
जानकारी के मुताबिक गर्लफ्रेंड के छोड़कर जाने से दुखी नीरज ने हाल ही में कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें नीरज चाकू से हाथ काटने की कोशिश करता नजर आ रहा था. रिश्तेदारों के मुताबिक नीरज का यह वीडियो उसी दिन का है, जिस दिन उसकी प्रेमिका उसे छोड़ कर चली गई थी.
प्रेमिका को लगाई आवाज और फिर लगाई आग
जानकारी के अनुसार मृतक नीरज नशे का आदी था, जिसके चलते नीरज और उसकी गर्लफ्रेंड में आए दिन झगड़े होते रहते थे. झगड़ा इतना बढ़ गया कि नीरज की गर्लफ्रेंड उसे छोड़कर अपने घर चले गई. वहीं इसके बाद नीरज अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था, जहां उसने प्रेमिका को आवाज लगाई, लेकिन वह बाहर नहीं आई, जिससे नाराज नीरज ने खुद पर पेट्रोलियम पदार्थ डालकर आग लगा ली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है.












Click it and Unblock the Notifications