Indore news: डॉक्टरों ने मनाया उज्जैन रेप पीड़िता बच्ची का जन्मदिन, घर से भी सुंदर सजा अस्पताल
उज्जैन में मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था, जहां दुष्कर्म पीड़िता बच्ची का इलाज इंदौर के MTH अस्पताल में जारी है, तो वहीं पीड़िता के जन्मदिन पर अस्पताल प्रबंधन ने अनूठी पहल करते हुए, बच्ची का जन्मदिन अस्पताल में मनाया है। इस दौरान अस्पताल में सजावट की गई। वहीं बच्ची को स्टॉफ की ओर से जन्मदिन की शुभकामना दी गई।
अस्पताल स्टॉफ की ओर से बच्ची के परिजनों को घर भेज दिया गया है, जहां इसी के चलते अस्पताल स्टॉफ ने बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से इस तरह की कवायद की है। डॉक्टरों की माने तो अब बच्ची की हालत में सुधार है, जहां बच्ची के जल्द स्वस्थ्य होने की संभावना जताई जा रही है।

कुछ ऐसा है मामला
उज्जैन के बायपास स्थित कॉलोनी में ढाई घंटे तक एक दुष्कर्म पीड़िता बच्ची भटकती रही, जहां उसने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन किसी ने भी किसी तरह की कोई मदद नहीं की है। उधर, पुलिस अधिकारियों को बच्ची ने बताया कि, उसके साथ गलत काम हुआ है, इतना ही नहीं बच्ची ने बताया कि, उसकी मां के साथ भी गलत काम हुआ है। वह उज्जैन तक कैसे आई इसके बारे में उसे किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। इधर, ज्यादा खून बह जाने के कारण बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है, जहां उसे खून चढ़ाया गया। वहीं अब बच्ची की हालत का खतरे से बाहर बताई जा रही है, जहां डॉक्टरों ने बच्चों के साथ रेप की पुष्टि भी की है।
बच्ची के परिवारजन परेशान
उज्जैन में मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था, जहां दुष्कर्म पीड़िता बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है, तो वहीं पुलिस आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। महाकाल थाने के टीआई ने दरियादिली दिखाते हुए रेप पीड़िता बच्ची को गोद लेने का फैसला लिया है, जहां उन्होंने बच्ची के जीवन यापन का पूरा खर्च उठाने की बात भी कही है। रेप पीड़िता बच्ची सतना की रहने वाली है, जहां बच्ची के परिवारजन भी इस घटनाक्रम से स्तब्ध हैं। इधर, अब बच्ची का इलाज इंदौर के MTH अस्पताल में जारी है, तो वहीं पीड़िता के जन्मदिन पर अस्पताल प्रबंधन ने अनूठी पहल करते हुए, बच्ची का जन्मदिन अस्पताल में मनाया है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: महाकाल थाने के TI की पहल, रेप पीड़ित बच्ची को लेंगे गोद, उठाएंगे पूरा खर्च












Click it and Unblock the Notifications