Ujjain news: महाकाल थाने के TI की पहल, रेप पीड़ित बच्ची को लेंगे गोद, उठाएंगे पूरा खर्च

उज्जैन में मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात ने पूरे देश को हिला कर रख दिया, जहां दुष्कर्म पीड़िता बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है, तो वहीं पुलिस आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। इस बीच अब महाकाल थाने के टीआई अजय वर्मा ने दरियादिली दिखाते हुए रेप पीड़िता बच्ची को गोद लेने का फैसला लिया है, जहां उन्होंने बच्ची के जीवन यापन का पूरा खर्च उठाने की बात भी कही है।

घटनाक्रम से जुड़ी अपडेट मीडियाकर्मियों को देते हुए एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि, महाकाल थाने के थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बच्ची को गोद लेने का फैसला लिया है। साथ ही वे बच्ची के जीवन यापन का पूरा खर्च भी उठाएंगे।

Ujjain

घायल हुआ रेप का आरोपी

मध्य प्रदेश के उज्जैन से 12 साल की बच्ची के दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्त में आए आरोपी को लेकर पुलिस जब मौके पर जांच के लिए पहुंची, तो आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके चलते आरोपी के पैर में चोट आई है। वहीं आरोपी को पकड़ने में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इधर, पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जहां आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल में आरोपी का इलाज जारी है।

सीएम शिवराज ने कही ये बात

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पकड़ने में वह (आरोपी) घायल हुआ है, उसे कठोर दंड दिया जाएगा। हम कसर नहीं छोड़ेंगे, अपराधी को कड़ी सजा दिलाने में, मैं लगातार हर घंटे स्थिति पता कर रहा था। इस तरह के अपराधी समाज में रहने के लायक नहीं है। काबिल नहीं है, उसने मध्य प्रदेश की आत्मा को घायल किया है। बेटी मध्य प्रदेश की बेटी है, उसकी हर तरह से हम चिंता करेंगे, लेकिन ऐसे अपराधी को कठोर दंड मिले, इसमें कोई कसर नहीं रहेगी। वह मेरी बेटी है, मध्य प्रदेश की बेटी है, मैं चिंता करूंगा।

ये भी पढ़े- Ujjain Rape Case पर CM Shivraj का बयान- आरोपी को देंगे कठोर दंड, मध्य प्रदेश की आत्मा को घायल किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+