MP News: मोहन सरकार के मंत्री ने स्वच्छता के लिए संभाला मैदान, हाथ में फावड़ा थामकर की सफाई

मध्यप्रदेश के इंदौर में जल संरक्षण और स्वच्छता को समर्पित "जल गंगा संवर्धन अभियान" के अंतर्गत बुधवार को जल संसाधन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीर कराडिया और डकाच्या का भ्रमण किया।

इस अभियान के तहत डकाच्या स्थित प्राचीन शिव मंदिर बावड़ी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। बावड़ी की साफ-सफाई कर जल स्रोतों के संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मंत्री सिलावट ने बावड़ी के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्य हेतु 3 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है।

Indore

श्रीराम मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम

अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पीर कराडिया के श्रीराम मंदिर परिसर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंत्री सिलावट ने स्वयं ग्रामीणों के साथ मिलकर साफ-सफाई कर स्वच्छता का महत्व बताया। ग्रामीणों को साफ-सफाई, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। सिलावट ने मौके पर उपस्थित शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान भी किया।

उन्होंने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सरपंच दीपक पटेल, सुखलाल मांसरे, दिनेश मांगरोला, अर्जुन ठाकुर, नीरज पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

बुरहानपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान

शासन से प्राप्त निर्देशानुसार प्रदेश सहित बुरहानपुर जिले में जल-स्त्रोतों के संरक्षण और साफ-सफाई के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शाहपुर के मेस्को माता मंदिर के पास अमरावती नदी की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस दौरान नदी में से प्लास्टिक, पोलीथिन, नदी की सतह पर जमी काई को हटाया, नदी के दोनों किनारों की घास, झाड़ियो की साफ-सफाई के साथ नदी से गाद निकालकर नदी का गहरीकरण किया गया। नदी की सतह पर काई एवं जमी हुई जलकुंभी को हटाने, नदी की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में जल संरक्षण और स्वच्छता को समर्पित "जल गंगा संवर्धन अभियान" के अंतर्गत बुधवार को जल संसाधन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीर कराडिया और डकाच्या का भ्रमण किया।

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर को मिलेगी सड़कों की सौगात, इन कॉलोनियों में बनेंगे सीमेंट कांक्रीट रोड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+