Indore News: इंदौर को मिलेगी सड़कों की सौगात, इन कॉलोनियों में बनेंगे सीमेंट कांक्रीट रोड
मध्यप्रदेश में इंदौर नगर निगम की मेयर-इन-कौंसिल की बैठक निगम मुख्यालय स्थित महापौर परिषद सभागृह में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त शिवम वर्मा सहित महापौर परिषद सदस्य एवं निगम अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मेयर-इन-कौंसिल की बैठक में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों को स्वीकृति मिली, शहर की सीमाओं पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जाने का फैसला हुआ। साथ ही चंदन नगर चौराहा से नंदन नगर, कालानी नगर होते हुए एयरपोर्ट रोड तक सीमेंट कांक्रीट लिंक रोड निर्माण की निविदा आमंत्रण की स्वीकृती हुई है।

बैठक के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे:
1. विकास कार्यों को बड़ी स्वीकृति
कुल 1,010 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई, जिनमें सड़कों, जलप्रदाय और वृक्षारोपण से जुड़े कार्य शामिल हैं।
2. नई लिंक रोड निर्माण की स्वीकृति
चंदन नगर चौराहा से नंदन नगर, कालानी नगर होते हुए एयरपोर्ट रोड तक सीमेंट कांक्रीट लिंक रोड, कैरेजवे, पुल-पुलिया, फुटपाथ, स्टॉर्म वॉटर लाइन एवं विद्युत लाइन शिफ्टिंग सहित ₹26 करोड़ के कार्यों हेतु निविदा आमंत्रण की स्वीकृति दी गई।
3. जनसहयोग से ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क कार्य
वार्ड 65 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ₹8 करोड़ की लागत से तीन गलियों और मुख्य सड़क का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया।
4. री-यूज़्ड वाटर पाइपलाइन के लिए स्वीकृति
कबीट खेड़ी स्थित 245 MLD प्लांट से रेवती रेंज वृक्षारोपण स्थल तक ₹11 करोड़ की लागत से रीयूज़्ड वॉटर लाइन डालने की योजना को मंजूरी।
5. AMRUT 2.0 योजना के अंतर्गत जलप्रदाय परियोजना
40 नए ओवरहेड टैंक निर्माण और वितरण नेटवर्क कार्य हेतु स्वीकृति।
75 पुराने टैंक के वितरण नेटवर्क सुदृढ़ीकरण के लिए ₹965 करोड़ की निविदा प्रारूप को स्वीकृति।
6. फायर एवं ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार*
आगजनी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई हेतु फायर प्रकोष्ठ गठन का निर्णय।
फायर अमले की पदपूर्ति और कंसल्टेंट की सेवाएं लेने की स्वीकृति।
ट्रैफिक सुधार हेतु भी कंसल्टेंट की सेवाएं ली जाएंगी।
7. स्वागत द्वार निर्माण को मंजूरी
शहर की सीमाओं पर नगर निगम द्वारा "इन्दौर आपका हार्दिक अभिनंदन करता है" संदेश के साथ स्वागत द्वार बनाए जाएंगे।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में इंदौर नगर निगम की मेयर-इन-कौंसिल की बैठक निगम मुख्यालय स्थित महापौर परिषद सभागृह में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त शिवम वर्मा सहित महापौर परिषद सदस्य एवं निगम अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- Indore News: महापौर ने लिखा कलेक्टर को पत्र, दिया कुछ ऐसा सुझाव
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications