MP: मौसम सुहाना लेकिन फिर भी पर्यटन स्थल वीरान, पर्यटकों को है इसका इंतजार
इंदौर, 25 अगस्त: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मौसम सुहाना बना हुआ है, लेकिन बावजूद इसके पर्यटन स्थल विरान नजर आ रहे हैं, जिसके पीछे की मुख्य वजह पर्यटन स्थलों पर 15 दिनों के लिए लगी रोक है। दरअसल, मौसम विभाग की ओर से जताई गई भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के आसपास स्थित पर्यटन स्थलों पर रोक लगा दी गई थी। यही कारण रहा कि, अवकाश होने के बावजूद भी पर्यटन स्थलों पर लोग नजर नहीं आ रहे। वहीं पर्यटन स्थल पर लोगों के ना आने से अब पर्यटन स्थल विरान नजर आ रहे हैं। उधर, मौसम तो साफ है, लेकिन बावजूद इसके अब पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए लगी रोक हटने का इंतजार सभी को है।

इस कारण लगाई गई थी रोक
मध्यप्रदेश में इन दिनों झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जहां भारी बारिश के चलते प्रदेश के नदी-नाले उफान पर नजर आ रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा जिला स्तर पर आगामी 15 दिन में इंदौर जिले में भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई थी। इस संबंध में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा ली गई वर्चुअल समीक्षा बैठक में अतिवृष्टि एवं बाढ की स्थिति को देखते हुए आमजन के जीवन की सुरक्षा के संबंध में दिये गए, निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर एहतियात के तौर पर तत्काल रूप से महू क्षेत्र के सभी निस्तार के घाट, मछुआरों का नदियों में आवागमन और अतिवृष्टि वाले क्षेत्रों में पिकनिक स्पाट पूर्णतः बंद करने के आदेश दिये गये है।
पर्यटकों को रोक हटने का इंतजार
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले 1 से 2 दिनों में मौसम साफ नजर आ रहा है, जहां पिछले 24 घंटे से ज्यादा वक्त बीत जाने के बावजूद शहर में बारिश का सिलसिला शुरू नहीं हुआ, जिसके बाद अब पर्यटकों को पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए लगी रोक हटने का इंतजार है। बारिश का मौसम होने के चलते लोग अक्सर पर्यटन के लिए पर्यटन स्थलों पर जाते हैं, लेकिन 15 दिनों के लिए लगी रोक के चलते पर्यटक, पर्यटन स्थलों पर नहीं जा पा रहे, जहां अब मौसम साफ होने के बाद पर्यटकों को इंतजार है कि, आखिर कब प्रशासन पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए लगी रोक हटाता है। वहीं उधर प्रशासन भी इस पर विचार करता नजर आ रहा है। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि आखिर कब तक प्रशासन पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए लगी रोक हटाता है, और आखिर कब एक बार फिर पर्यटन स्थल पहले की तरह आबाद नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications