Mhow में आदमखोर बाघ की दहशत, रेस्क्यू को लेकर वन मंत्री विजय शाह ने कही ये बात

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू में आदमखोर बाघ की दहशत बढ़ती चली जा रही है, जहां महू के पास मलेंडी में पिछले दिनों बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। वहीं अब तक वन विभाग की टीम बाघ को रेस्क्यू करने में नाकामयाब नजर आ रही है।

इस बीच प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने महू के मलेंडी क्षेत्र में टाइगर के मूवमेंट पर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने मृतक के परिवार को चार लाख से बढ़ाकर आठ लाख मुआवजा देने की बात कही है।

Indore

वन मंत्री ने कही ये बात

Recommended Video

    वन मंत्री विजय शाह ने माना लगातार कट रहे जंगल, अपनी ही सरकार पर किया प्रहार

    जानकारी के मुताबिक जिस जंगल में बाग का मूवमेंट होता नजर आ रहा है, उस जंगल के आसपास लगभग 2 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। यही कारण है कि, अब इन लोगों को बाघ की दहशत डरा रही है। वहीं वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि, वाइल्डलाइफ और जंगलों में रहने वाले हमारे आदिवासी, वनवासी जो हमारे गरीब लोग हैं उनका द्वंद सामने आने लगा। विगत दिनों की घटना भी इसका उदाहरण है, हमें समन्वय बनाना पड़ेगा की जानवर और आदमी का टकराव न हो सब अपनी सीमा में रहे, अपनी हदों में रहे, और सुरक्षित रहें।इसी के साथ उन्होंने कहा की मृतक के परिवार को चार लाख से बढ़ाकर आठ लाख मुआवजा दिया गया है।

    कुछ ऐसा है पूरा मामला

    मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू में आदमखोर बाघ की दहशत बढ़ती चली जा रही है, जहां महू के पास मलेंडी में पिछले दिनों बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। वहीं अब तक वन विभाग की टीम बाघ को रेस्क्यू करने में नाकामयाब नजर आ रही है। जिस जंगल में बाग का मूवमेंट होता नजर आ रहा है, उस जंगल के आसपास लगभग 2 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। यही कारण है कि, अब इन लोगों को बाघ की दहशत डरा रही है। उधर, डीएफओ ने बाग के द्वारा बुजुर्ग के शिकार करने की सूचना मुख्य वनरक्षक को दी है, जहां इसके बाद अब जल्द ही बाघ को रेस्क्यू करने की योजना बनेगी।

    ये भी पढ़े- Mhow में आदमखोर बाघ की दहशत, वन विभाग की पकड़ से क्यों है दूर, जानिए?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+