Tiger in Mhow: नर्सरी के चौकीदार का हुआ बाघ से आमना-सामना, 10 मिनट तक घूरने के बाद लिया एक्शन

मध्यप्रदेश के महू में इन दिनों बाघ का मूवमेंट नजर आ रहा है, जहां एक बार फिर महू के बडगोंडा स्थित वन विभाग की नर्सरी में बाघ नजर आया। बाघ को नर्सरी के चौकीदार ने लगभग 50 फीट की दूरी से देखा, जिसके बाद बाघ को देखते ही चौकीदार स्कूटर लेकर भाग निकला। वहीं इसके बाद उसने यह जानकारी अपने अधिकारियों को दी।

बाघ और चौकीदार के हुए आमने- सामने का वीडियो मिनी ट्रक में बैठे एक युवक ने बना लिया, जहां बाघ घूमते-घूमते चौकीदार को देखता रहा, और फिर करीब 10 मिनट बाद घनी झाड़ियों के रास्ते जंगल की ओर चला गया। बता दें कि इससे पहले भी बाघ ने वन क्षेत्र में मवेशी और एक बुजुर्ग का शिकार किया है।

Indore

लगातार जारी है बाघ का मूवमेंट

बाघ को देखने वाले चौकीदार ने बताया कि, बाघ 10 मिनट तक उसी जगह पर मंडराता रहा। मैं घबरा गया था कि, कहीं मेरी तरफ दौड़ना लगा दे। इसलिए स्कूटर लेकर भाग निकला। उधर, दोबारा बाघ नर्सरी में नजर आने के बाद वन विभाग की टीम ने 100 हेक्टेयर में फैली नर्सरी को सील कर सर्चिंग शुरू कर दी है। हालांकि, लगातार हो रही बारिश के चलते सर्चिंग में परेशानियों का सामना विभाग को करना पड़ रहा है। चौकीदार ने अधिकारियों को बताया कि, आशापुरा के जंगलों से बाहर आ रहा है, जहां उसने कुछ देर पहले बाघ को अपनी झोपड़ी के सामने से जाते देखा था।

पहले भी हो चुका है बाघ का मूवमेंट

मध्यप्रदेश के महू में लगातार बाघ और तेंदुए की एक्टिविटी होने की जानकारी सामने आ रही है, जहां इससे पहले भी महू के मलेंडी और नंदलाई घाटी में बाघ का मूवमेंट हुआ था, उस दौरान भी बाघ और तेंदुए के द्वारा गाय और अन्य वन्यजीवों का शिकार किया गया था, तो वहीं एक बुजुर्गों तक शिकार भी बाघ के द्वारा किया जाना सामने आया था। वहीं अब एक बार फिर पिकनिक स्पॉट जाम गेट के पास वन्य जीव ने गाय का शिकार किया है, जिससे इलाके में हड़कंप का माहौल है। उधर, वन विभाग की टीम ने भी जाम गेट आने वाले पर्यटकों को अलर्ट किया है, जहां पर्यटकों को जंगल में ना जाने का अल्टीमेटम दिया गया है।

ये भी पढ़े- Indore news: पिकनिक मनाने जाम गेट जाने वाले हो जाएं सावधान, बाघ या तेंदुआ किसने किया गाय का शिकार, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+