Tiger in mhow: जंगल में ना जानें कहां गुम हो गया बाघ, ग्रामीणों में दहशत बरकरार

महू में बाघ की आखिरी तस्वीर गुरुवार रात को कैद हुई थी, जिसमें बाघ जाता हुआ दिखाई दे रहा था। वहीं अब यह संभावना जताई जा रही है कि, बाघ मलेंडी गांव से आगे निकल चुका है।

indore

Recommended Video

    Tiger ने महिला को बनाया निवाला, एमपी में सिवनी के जंगल में घटना, सिर धड़ से हो गया अलग

    मध्य प्रदेश के महू स्थित आर्मी वॉर कॉलेज में बीते दिनों बाघ देखने मिला था, जिसके बाद बाघ महू से जंगल की ओर रवाना हो गया था, जहां बाघ की आखिरी लोकेशन मलेंडी गांव के पास ट्रेस की गई थी। उधर, लगातार वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां वन विभाग की टीम की माने तो बाघ मलेंडी गांव से भी आगे निकल चुका है। बाघ की आखिरी तस्वीर गुरुवार रात को कैद हुई थी, जिसमें बाघ जाता हुआ दिखाई दे रहा था। वहीं अब यह संभावना जताई जा रही है कि, बाघ मलेंडी गांव से आगे निकल चुका है। उधर, बाघ की सर्चिंग जारी है, जहां वन विभाग की टीम ने बताया कि बाघ के शरीर पर जो घाव थे वे अब धीरे-धीरे भरते चले जा रहे हैं।

    बाघ की तलाश जारी है

    हाल ही में बाघ ने मलेंडी गांव के पास मवेशी का शिकार किया था, जिसे खाने के लिए मवेशी के पास पहुंचा था, लेकिन पिछले 5 दिनों से यह वह मवेशी के पास नहीं पहुंचा है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ मलेंडी गांव से आगे की ओर रवाना हो चुका है। उधर, मवेशी के मारे जाने पर सरकार की ओर से किसानों को मुआवजा दिया गया है, जहां मलेंडी गांव में अब तक तेंदुए और बाघ के हमले से कई मवेशियों ने अपनी जान गंवाई है, जिनके किसानों को मुआवजे के तौर पर राशि दी गई है। वहीं अब एक बार फिर बाघ की दहशत मलेंडी गांव के आसपास नजर आ रही है।

    जंगल में तलाशना मुश्किल

    वन विभाग के अधिकारियों की माने तो जिस एरिया में बाघ का मूवमेंट हुआ है, उस एरिया में लंबी और घनी झाड़ियां हैं। साथ ही जंगल का इलाका होने के कारण बाघ की तलाश करना मुश्किल है, जिसके पीछे की वजह तमाम संसाधन होने के बावजूद भी बाघ का सामना करने में मुश्किल आ सकती है। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो यदि बाद किसी घर में या फिर किसी स्थान पर जाकर बैठ जाता है तो उसे बेहोश कर काबू में किया जा सकता है, लेकिन जंगल में जाकर उसे सर्चिंग करना और फिर पकड़ना काफी मुश्किल भरा हो सकता है।

    ये भी पढ़े- Love affair: जिसको था वर्दी पर अभिमान, उस कॉन्सटेबल ने प्यार में उलझकर कर दिया कांड

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+