Love affair: जिसको था वर्दी पर अभिमान, उस कॉन्सटेबल ने प्यार में उलझकर कर दिया कांड

मध्यप्रदेश के देवास में पदस्थ पुलिस आरक्षक ने शाजापुर जिले में आकर प्रेमिका और उसके पिता को गोली मार दी.

Ujjain

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले से हत्या और सुसाइड का मामला सामने आया है, जहां देवास में पदस्थ पुलिस आरक्षक ने शाजापुर जिले में आकर प्रेमिका और उसके पिता को गोली मार दी, इतना ही नहीं आरक्षक ने वारदात को अंजाम देने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की, "प्यार में धोखा इसलिए ठोका", वहीं आरक्षक ने खुद भी ट्रेन से कटकर जान दे दी है। मामला बेरछा कस्बे में रविवार देर रात 1 बजे के लगभग हुआ है। जिसमें एक पुलिस आरक्षक ने घर में घुसकर एक युवती और उसके पिता को गोली मार दी। वहीं, युवती का भाई भी छर्रे लगने से घायल हुआ है।

कुछ ऐसा है मामला

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। प्रेमिका और उसके पिता को गोली मारकर प्रेमी आरक्षक ने खुद भी ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। इस सनसनीखेज घटना में पिता की मौत हो गई। वहीं प्रेमिका एवं भाई को अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्रेमिका को गंभीर हालत में इंदौर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने वाला आरक्षक बेरछा थाने में एसआई के पद पर पदस्थ था। इसी दौरान उसकी और युवती की मुलाकात हुई। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। लेकिन, दोनों के प्यार के बीच धर्म आड़े आ गया। परिवार के विरोध के बाद लड़की ने प्रेमी से दूरी बना ली। इसी बात को लेकर आरक्षक नाराज चल रहा था, और उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

"प्यार में धोखा इसलिए ठोका"

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, आरोपी पुलिस आरक्षक ने प्रेमिका और पिता पर गोली चलाने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की, 'प्यार में धोखा इसलिए ठोका, उसको तो ऐसा दर्द दिया है, जो वो कभी नहीं भूल पाएगी'। इसके बाद आरक्षक ने खुद भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। आरोपी देवास जिले में पदस्थ था। आरोपी ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर जो बायो डाला है उस पर लिखा है, मुझे अभिमान है इसका की मैं अंग हूं वर्दी का, बड़ी किस्मत से मिलता है खाकी रंग वर्दी का। वहीं घटनास्थल से चली हुई गोली, देसी रिवाल्वर और दो पहिया वाहन मिले हैं। वहीं अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटनाक्रम के बाद गांव में हड़कंप का माहौल है, जहां कर कोई सहमा हुआ नजर आ रहा है। उधर, इस घटनाक्रम के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़े- MP में कातिल पुलिस कॉन्स्टेबल, गैर धर्म की प्रेमिका और पिता पर दागी गोली, फिर Facbook पर जुर्म कबूल की खुदकुशी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+