Indore News: तेंदुए और टाइगर की दहाड़ सुन ग्रामीण घबराए, लगातार मूवमेंट से दहशत
इंदौर के पास महू के बड़गोंदा में एक बार फिर बाघ और तेंदुए का मूवमेंट सामने आया है, जहां देर रात जंगल से तेंदुए और बाघ के गुर्राने की आवाज सुन ग्रामीण अब दहशत में हैं। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द दहशत खत्म करने की अपील की है।
वहीं ग्रामीणों से मिली जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और ग्रामीणों को समझाईश देने के साथ ही जंगल में ना जाने को लेकर अलर्ट कर रही है।

इंदौर के पास महू से सटे बड़गोंदा गांव में पिछले दिनों टाइगर के मूवमेंट के बाद लोग दहशत में नजर आ रहे थे, जहां देर रात जंगल में हुए टाइगर के मूवमेंट ने ग्रामीणों के साथ अब पर्यटकों की चिंता बढ़ा दी थी। देर रात हुए मूवमेंट के बाद वन विभाग को टाइगर के पगमार्क मिले थे।
वहीं टाइगर के मूवमेंट ने लोगों के साथ-साथ ग्रामीणों की टेंशन बढ़ा दी थी। वहीं वन विभाग ने भी लोगों से घने जंगल में ना जाने की अपील की थी। इससे पहले भी वन विभाग को टाइगर के पगमार्क मिल चुके थे।
पहले भी हो चुका है हमला
जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी ग्रामीणों पर तेंदुए का हमला हो चुका है, जिसके चलते ग्रामीण घायल हो चुके हैं। आए दिन इसी तरह का हमला जंगल में होते रहता है, जहां तेंदुए ग्रामीणों को अपना शिकार बनाते हैं। इतना ही नहीं तेंदुए अक्सर पशुओं पर भी हमला कर देते हैं, जिससे पशुओं को भी नुकसान पहुंचता है। वहीं अब लगातार तेंदुए से हमले के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं।
वन विभाग हुआ अलर्ट
मध्यप्रदेश के महू में लगातार बाघ और तेंदुए की एक्टिविटी होने की जानकारी सामने आ रही है, जहां इससे पहले भी महू के मलेंडी और नंदलाई घाटी में बाघ का मूवमेंट हुआ था, उस दौरान भी बाघ और तेंदुए के द्वारा गाय और अन्य वन्यजीवों का शिकार किया गया था, तो वहीं एक बुजुर्गों तक शिकार भी बाघ के द्वारा किया जाना सामने आया था। वहीं अब एक बार फिर पिकनिक स्पॉट काला कुंड से कुछ ही दूरी पर तेंदुए का मूवमेंट हुआ है।
इससे पहले भी इंदौर के आसपास तेंदुए का मूवमेंट हो चुका है, जहां तेंदुए के मूवमेंट के चलते ग्रामीण दहशत में नजर आए हैं। वहीं अब एक बार फिर इंदौर के पास महू में टाइगर का मूवमेंट होने से ग्रामीणों में दहशत में नजर आ रहे हैं, जहां देर रात टाइगर का मूवमेंट देखने मिला है।
ये भी पढ़े- Indore News: बुलेट से गोली की आवाज निकालने वालों पर एक्शन, पुलिस ने दी सख्त सजा












Click it and Unblock the Notifications