Indore News: बुलेट से गोली की आवाज निकालने वालों पर एक्शन, पुलिस ने दी सख्त सजा
मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग में लापरवाह वाहन चालकों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ा प्रहार जारी है। सायलेंसर मॉडिफाई कर फायर आर्म्स नुमा "फटाके चलाने जैसी " आवाज निकालने वाले 93 दोपहिया वाहनों के विरुद्ध वैधानिक चालानी कार्रवाई की गई।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 82 लोगों के विरुद्ध भी 185 मोटर व्हीकल एक्ट कार्रवाई की गई। आने वाले दिनों में भी इंदौर पुलिस की कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी चाहे इंदौर पुलिस मॉडिफाई साइलेंसर वाले वाहनों को पकड़ेगी।

मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ पुलिस की मुहिम
मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ लगातार पुलिस की मुहिम जारी है, जहां इसी मुहिम के तहत पुलिस अलग-अलग तरह के वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं अब कार्रवाई का असर भी दिखाई दे रहा है, जहां इंदौर समेत अलग-अलग जिलों में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर गाड़ी चलाने से लोग बचते नजर आ रहे हैं। वहीं लगातार चल रही इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति भी है, जहां वाहन चालक पुलिस से छिपकर इधर-उधर निकलते नजर आ रहे हैं। बहरहाल, पुलिस की यह कार्रवाई कब तक जारी रहती है, यह आने वाला वक्त बताएगा।
मादक पदार्थों के खिलाफ एक्शन
मध्यप्रदेश के इंदौर में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जहां इन्दौर पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़-झालावाड के सप्लायरों से तार जोड़कर, करीब 95 लाख रुपए कीमत की MD ड्रग्स (अवैध मादक पदार्थ) पकडने में सफलता प्राप्त की है।
आरोपी तस्कर से 989 ग्राम एम.डी. ड्रग किमती लगभग 95 लाख रूपये एवं 1 किलो 70 ग्राम डोडा चूरा एवं एक बिना नम्बर की पल्सर मो.सा. किए पुलिस ने जप्त। पुलिस ने ग्राहक बनकर ड्रग्स के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने का काम किया है।
ये भी पढ़े- MP: अलर्ट!, दिवाली से पहले इंदौर आया नकली मावा, इन दुकानों पर एक्शन









Click it and Unblock the Notifications