Khandwa news: बिजली का तार काटते ही चोर को लगा झटका, गंवानी पड़ी जान
खंडवा में एक चोर गैंग चोरी करने पहुंची थी, जहां बिजली के तार को हाथ लगाते ही चोर गैंग के एक चोर को करंट लग गया, जिससे चोर की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के खंडवा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चोर गैंग के साथ ऐसा घटनाक्रम गठित हुआ, जिसे सुन सभी हैरान रह गए। दरअसल, यहां एक चोर गैंग चोरी करने पहुंची थी, जहां बिजली के तार को हाथ लगाते ही चोर गैंग के एक चोर को करंट लग गया, जिससे चोर की मौत हो गई। वहीं इस घटनाक्रम के बाद चोर घबरा गए, और भाग खड़े हुए। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और जांच पड़ताल शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने चोर गैंग के दो सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
कुछ ऐसा है मामला
दरअसल, यह पूरा मामला देश गांव चौकी के अंतर्गत हनुमान मंदिर पर घटित हुआ, जहां 20 मार्च को पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी करंट लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि मृतक के साथ उसके दो दोस्तों और भी थे, जो घटनाक्रम के बाद फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया, और पूछताछ के बाद इस बात की जानकारी निकलकर सामने आई कि, यह तीनों चोरी करने गए थे, जहां तार काटने के दौरान एक चोर को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। तीनों ही चोर 33 केव्ही लाइन की केबल चोरी करने पहुंचे थे। बताया जाता है कि, तीनों को इस बात की जानकारी थी कि इस लाइन में अत्यधिक करंट होता है। बावजूद इसके इन तीनों ने इसे चोरी करने का प्रयास किया, जिसके बाद इन्हें करंट लग गया।
ऐसे सामने आया घटनाक्रम
पुलिस हिरासत में आए चोरों ने इस बात को कबूल किया है कि, तीनों ही केबल चोरी करने पहुंचे थे, जहां यह हादसा घटित हो गया। दरअसल, तीनों ने पेट्रोल पंप पर केबल बिछाने का काम किया था, जिसके बाद उन्हें यह काम आसान लगने लगा। वहीं उन्होंने केवल चुराने की प्लानिंग बनाई, और इसके बाद वारदात को अंजाम दिया, जहां केबल काटते ही चोर को करंट लग गया, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटनाक्रम के बाद दोनों चोर घटनास्थल से फरार हो गए। वहीं पुलिस को जैसे ही इस घटनाक्रम की जानकारी लगी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद घटनाक्रम सामने आ गया।
ये भी पढ़े- Indore news: केन्या से आए दल ने देखी शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था, जमकर की सराहना












Click it and Unblock the Notifications