Indore हादसे की आंखों देखी, राम नवमी पर हवन कर रहे थे लोग, स्लैब धंसते ही बावड़ी में समा गए, 13 मौत

इंदौर में हुए हादसे में अब तक 18 लोगों को सकुशल बावड़ी से बाहर निकाला जा चुका है, तो वहीं 11 शव भी बाहर निकाले जाने की जानकारी निकलकर सामने आ रही है.हालांकि अभी आंकड़ों की आधिकारी पुष्टी नहीं हुई है.

indore

Recommended Video

    इंदौर में रामनवमी पर हुआ बड़ा हादसा,बावड़ी की छत धंसी, कई गंभीर घायल

    इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर उस वक्त बड़ा घटनाक्रम घटित हो गया, जब कुछ लोग मंदिर में स्थित बावड़ी के स्लैब पर बैठकर हवन पूजन कर रहे थे, तभी अचानक बावड़ी के ऊपर डाला स्लैब धंस गया, और लगभग 60 से ज्यादा लोग बावड़ी में समा गए। बावड़ी में समाए 60 से ज्यादा लोगों को निकालने का काम जारी है, अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक 19 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से 2 लोगों की मौत हुई है, वहीं 11 शव भी बाहर निकाले हैं. बताया जा रहा है कि, यह सभी लोग रामनवमी के अवसर पर हवन और पूजन के लिए मंदिर पहुंचे थे, जहां बावड़ी पर डले स्लैब पर बैठकर सभी लोग हवन कर रहे थे, तभी अचानक स्लैब धंस गया, जिसके चलते सभी लोग बावड़ी में समा गए।

    Indore

    60 साल पुराना है मंदिर

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, जिस मंदिर में यह हादसा हुआ है। वह लगभग 60 साल पुराना है। शहर के सपना संगीता रोड स्थित स्नेह नगर में स्थित इस मंदिर में राम नवमी के अवसर पर 60 से ज्यादा लोग बावड़ी की छत पर बैठकर हवन कर रहे थे, तभी अचानक वजन ज्यादा होने से बावड़ी पर डली छत धंस गई, जिसके चलते बावड़ी पर बैठे 60 से ज्यादा लोग बावड़ी में समा गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया, जिसमें लगभग 19 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला गया है। बावड़ी में 4 से 5 फीट पानी है, जिसमें कुछ और लोगों के फंसे होने की संभावना है। मंदिर में कन्या पूजन का कार्यक्रम होने के कारण भीड़ ज्यादा थी। इस बीच यह हादसा हो गया।

    Indore

    कैलाश विजयवर्गीय ने लिया हालातों का जायजा

    हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, अभी ऐसा लगता है कि 5 से 6 लोग और अंदर हैं, भगवान करे कोई केजुल्टी नहीं हो, क्योंकि अभी उसमें पानी है, अंदर कितने लोग हैं, यह कहा नहीं जा सकता। हमारे 2 जवान अंदर हैं, वह सब रिपोर्ट भी दे रहे हैं, मनोबल भी बढ़ा रहे हैं। मुझे लगता है कि, मुश्किल से 15 से 20 मिनट या आधे घंटे में सभी लोग बाहर आ जाएंगे। चारों तरफ से यह गिरा हुआ है, इसलिए आधुनिक मशीनों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, फिर भी वहां पर मैन पावर लगा हुआ है। सभी जल्दी निकल जाएंगे। मैंने यही कहा है कि, नीचे ऑक्सीजन थोड़ा सा चला जाए, लाइट थोड़ी सी चले जाए, जिससे घबराहट नहीं हो, मैंने कहा है ऑक्सीजन थोड़ा भेजने का काम करें। छत खोल दी है, लाइट भी अंदर जा रही है।

    Indore

    पीएम मोदी और सीएम शिवराज ने जताया दुख

    पटेल नगर स्थित श्री बेलेश्वर महादेव मंदिर पर रामनवमी के उपलक्ष में कुछ लोग हवन कर रहे थे, तभी अचानक बावड़ी की छत धंस गई, जिसके चलते कई लोग बावड़ी में समा गए। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा, और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उधर, घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं। इस घटनाक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। साथ ही सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की है।

    Indore

    अब तक 13 की मौत

    प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बड़ी दुखद घटना राम नवमी पर हुई है, वहां पर बावड़ी टाइप की जगह थी, जिस पर छत डालकर मंदिर बना लिया था। वह छत धड़क गई, 25 से 30 लोगों की जानकारी उस समय उसमें गिरने की आई थी, 19 लोगों को उसमें से रेस्क्यू करके बचाया। अभी उसमें 11 बॉडी निकाली है, उनमें 10 महिलाएं एक पुरुष है, दो जो 19 रेस्क्यू किए थे, उनमें से भी दो हमारे बीच नहीं हैं। ऐसे 13, एक बड़ा हादसा दुखद हुआ है। घटना की तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं।

    ये भी पढ़े- Indore temple accident पर PM Modi का ट्वीट- हादसे से बेहद आहत हूं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+