Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore temple accident पर PM Modi का ट्वीट- हादसे से बेहद आहत हूं

इंदौर में हुए हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा की, इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य को तेज गति से आगे बढ़ा रही है।

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दर्दनाक घटनाक्रम घटित हुआ। शहर के एक मंदिर में बावड़ी के ऊपर डला स्लैब अचानक धंस गया। स्लैब के धंस जाने से लगभग 60 से ज्यादा लोग बावड़ी में समा गए, जिन्हें निकालने का काम जारी है। अब तक 10 से ज्यादा लोगों बाहर निकाला जा चुका है, तो वहीं बावड़ी के अंदर 9 लोग जीवित हैं। उधर, पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा की, इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। सीएम शिवराज सिंह चौहान से बात की और स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य को तेज गति से आगे बढ़ा रही है।

कुछ इस तरह हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक पटेल नगर स्थित श्री बेलेश्वर महादेव मंदिर पर रामनवमी के उपलक्ष में कुछ लोग हवन कर रहे थे, तभी अचानक बावड़ी की छत धंस गई, जिसके चलते कई लोग बावड़ी में समा गए। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा, और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उधर, घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत तमाम एमआईसी सदस्य दिल्ली एमआईसी की बैठक छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचे हैं। घटनाक्रम के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया।

सीएम शिवराज ने कही ये बात

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भगवान की कृपा से हम सभी पूरी ताकत से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। मैं लगातार संपर्क में हूं, अब तक 10 लोग सुरक्षित बाहर निकाले जा चुके हैं। 9 और सुरक्षित जीवित अभी अंदर हैं, जो सुरक्षित हैं, और बाकी के लिए प्रयास लगातार जारी है। मुझे लगता है कि प्रभु राम की कृपा से, भगवान की कृपा से हम लोग जो बेहतर से बेहतर हो सकता है सारे संसाधन वहां जुटाए हुए हैं, और काम में लगे हुए हैं। मुझे लगता है कि, हम सुरक्षित बाहर निकाल पाने में सफल हो पाएंगे, क्योंकि 19 लोगों का तो मैंने अभी बचाया है, बाकी के लिए प्रयास जारी है। अभी तक कोई दुर्भाग्यपूर्ण खबर नहीं है, लेकिन कुछ लोग अभी अंदर हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है।

ये भी पढ़े- Indore temple accident: अब तक 10 लोगों का रेस्क्यू, CM Shivraj बोले- सभी को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+