MP : कायम रहेगी गौरवशाली परंपरा, अनंत चतुर्दशी पर निकलेगा सुंदर-सुंदर झांकियों का कारवां
इंदौर, 8 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गौरवशाली परंपरा कायम रहेगी, जहां हर साल की तरह इस बार भी अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सुंदर-सुंदर झांकियां शहर में निकलेंगी। अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकियों के लिए तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां लगातार प्रशासन के अधिकारी झांकी मार्ग के साथ-साथ झांकियों का निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं। उधर, अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकियों को तैयार करने का सिलसिला जारी है, जहां अब झांकी निर्माण अपने अंतिम चरण में नजर आ रहा है।

कुछ ऐसा रहेगा झांकियों का क्रम
इंदौर की गौरवशाली परम्परा अनुसार दो वर्ष के अंतराल के बाद इस वर्ष अनंत चतुर्दशी पर झांकियां निकाली जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा अनंत चतुर्दशी चल समारोह-2022 में निकलने वाली झांकियों का क्रम निर्धारित किया गया है। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर पवन जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं। जारी आदेशानुसार अनंत चतुर्दशी चल समारोह 9 सितम्बर की शाम से 10 सितम्बर 2022 की प्रात: तक निकलेगा। गत दिवस झांकी निर्माताओं के साथ हुई बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार झांकी के अखाड़े झांकी के साथ ही चलेंगे। चल समारोह में निकलने वाली झांकियों का क्रम पूर्व वर्षों की भांति निर्धारित किया गया है।

ऐसा रहेगा झांकियों का कारवां
निर्धारित क्रम अनुसार सर्वप्रथम शाम 6 बजे खजराना गणेश मंदिर की झांकी निकलेगी। इसके पश्चात दूसरे नंबर पर शाम 6.20 बजे इंदौर विकास प्राधिकरण की झांकी निकलेगी। तीसरे क्रम में शाम 6.40 बजे नगर निगम की झांकी निकलेगी। चौथे नंबर पर शाम 7 बजे होप टेक्सटाईल (भण्डारी मिल) की झांकी निकलेगी। पांचवे नम्बर पर शाम 7.30 बजे कल्याण मिल की झांकी निकलेगी। छटवें नंबर पर शाम 7.40 बजे मालवा मिल की झांकी निकलेगी। इसी प्रकार सातवें नंबर पर रात्रि 8 बजे हुकुमचंद मिल की झांकी निकलेगी। आठवें नंबर पर रात्रि 8.20 बजे स्वदेशी मिल की झांकी निकलेगी। नवे क्रम में रात्रि 8.40 बजे राजकुमार मिल की झांकी निकलेगी। दसवें नंबर पर रात्रि 9 बजे स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी की झांकी निकाली जायेगी।

देर शाम से देर रात तक चलेगा सिलसिला
ग्यारहवें नंबर पर रात्रि 9.10 बजे जय हरसिद्धी माँ सेवा समिति की झांकी निकलेगी। अंत में रात्रि 9.20 बजे श्री शास्त्री कार्नर नवयुवक मंडल श्री गणेश समिति की झांकी निकलेगी। चल समारोह में निकलने वाली संस्था/मिलों की झांकियों के पदाधिकारियों का यह दायित्व होगा कि वे झांकियों को अपने-अपने स्थान से निर्धारित समय अनुसार निकालें एवं संपूर्ण मार्ग पर झांकियां निरंतर चलायमान रहें। झांकियों को निकालने में किसी भी प्रकार का विलंब न हो।












Click it and Unblock the Notifications