MP : झिलमिलाती झांकियों से रोशन होगा इंदौर, कुछ ऐसा है झांकियां निकलने का टाइमिंग

इंदौर, 9 सितंबर : कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद अब एक बार फिर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अनंत चतुर्दशी के पर्व पर परंपरागत झांकियां निकलने की तैयारी पूरी हो चुकी है, जहां अनंत चतुर्दशी की शाम को यह झांकियां अलग-अलग मिलों से निकलकर सड़कों पर आएंगी। झांकियों का यह कारवां शहर के मध्य क्षेत्र में निकलेगा, जिसे देखने दूर-दूर से लोग इंदौर आएंगे। वहीं झिलमिलाती झांकियों के कारवां को देखने के लिए उमड़ने वाली भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

देर शाम से अलसुबह तक जारी रहेगा सिलसिला

देर शाम से अलसुबह तक जारी रहेगा सिलसिला

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए शहर में निकलने वाला झांकियों का यह कारवां अनंत चतुर्दशी की देर शाम को मिलों से निकलेगा, जहां इसके बाद यह कारवां शहर के मध्य क्षेत्र में अलसुबह तक इंदौर की गौरवशाली परंपरा से देश और प्रदेश को परिचित करवाएगा। अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकियों के कारवां में अलग-अलग झांकियां शामिल रहेंगी, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग इंदौर आएंगे।

बैंड - बाजे और अखाड़े होंगे शामिल

बैंड - बाजे और अखाड़े होंगे शामिल

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अनंत चतुर्दशी के पर्व पर निकलने वाले झांकियों के कारवां के साथ-साथ बैंड - बाजे और विभिन्न तरह के अखाड़े भी शामिल रहेंगे, जहां सर्वश्रेष्ठ झांकियों और अखाड़ों के चयन के लिए प्रशासन की ओर से निर्णायक मंच तैयार किया गया है। इस निर्णायक मंच पर प्रत्येक कला के लिए तीन तीन मिनट का समय दिया जाएगा। साथ ही अबकी बार चल समारोह में डीजे, ऊंट, हाथी और पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

झांकियों का क्रम निर्धारित किया

झांकियों का क्रम निर्धारित किया

इंदौर की गौरवशाली परम्परा अनुसार दो वर्ष के अंतराल के बाद इस वर्ष अनंत चतुर्दशी पर झांकियां निकाली जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा अनंत चतुर्दशी चल समारोह-2022 में निकलने वाली झांकियों का क्रम निर्धारित किया गया है। कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर पवन जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं। जारी आदेशानुसार अनंत चतुर्दशी चल समारोह 9 सितम्बर की शाम से 10 सितम्बर 2022 की प्रात: तक निकलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+