Indore news: कचरा फैलाने वाले हों जाए सावधान, निगम ने लगाया 25 हजार का स्पॉट फाईन
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में निगम आयुक्त हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार शहर में किसी भी प्रकार का कचरा व गंदगी करने वालो के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश के क्रम में झोन क्रमांक 08 सीएसआई सत्येन्द्रसिंह तोमर द्वारा झोन क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान एसके कम्पाउण्ड एमआर 11 रोड पर बड़ी मात्रा में कचरा मिलने की सूचना पर मौका स्थल का निरीक्षण किया गया।
सीएसआई तोमर द्वारा मौका निरीक्षण के दौरान उपरोक्त कचरे की जांच करवाने पर पाया कि उक्त कचरा एसआर कम्पाउण्ड लसुडिया मोरी देवास नाका स्थित रॉय फाईन आर्ट का है, जिस पर सीएसआई तोमर द्वारा रॉय फाईन आर्ट के संचालक के विरूद्ध कचरा व गंदगी करने पर 25 हजार का स्पॉट फाइन कर राशि वसुल की गई।

स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर
इंदौर कई मामलों में नंबर वन है, स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।
सफाई पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को दृष्टिगत रखते हुए, लगातार झोनवार सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते हुए, सर्वेक्षण की गाइड लाईन अनुसार व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के संबंध में क्षेत्रीय पार्षद व अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे है। इसी क्रम में स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण के क्रम में झोन क्रमांक 04 संगम नगर में क्षेत्रीय पार्षदो के साथ मुख्य स्वास्यि अधिकारी, सीएसआई, सहायक सीएसआई व दरोगा के साथ सफाई व्यवस्था की बैठक ली गई।
ये भी पढ़े- Indore news: सफाई कर्मियों के लिए युवक ने कही आपत्तिजनक बात, वीडियो वायरल, केस दर्ज












Click it and Unblock the Notifications