Indore news: सफाई कर्मियों के लिए युवक ने कही आपत्तिजनक बात, वीडियो वायरल, केस दर्ज

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सफाई कर्मियों को लेकर आपत्तिजनक बात कहते नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया, जहां नगर निगम की ओर से युवक के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है, जहां वीडियो के वायरल होते ही निगम की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं पुलिस ने अपनी ओर से कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, इस वीडियो में जो युवक दिखाई दे रहा है, उसमें एक वीडियो जारी कर सफाई कर्मियों से माफी भी मांगी है।

Indore

कुछ ऐसा है घटनाक्रम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक युवक कुछ लोगों को एकत्रित कर सफाई कर्मियों के खिलाफ भड़कता नजर आ रहा है, जहां युवक सफाई कर्मियों पर गलत तरह के आरोप भी लग रहा है। इतना ही नहीं युवक सभी लोगों को कचरा न डालने के लिए उकसा रहा है। उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

सफाई कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि, वायरल वीडियो में आरोपी सफाई कर्मियों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें करता नजर आ रहा है, जिसके आधार पर चंदन नगर पुलिस ने शादाब उर्फ हाफिज पर केस दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो में आरोपी कहता दिख रहा है कि, चंदन नगर में तमाशा नहीं होने देंगे। हमारी बहन, बेटियों, बच्चियों को कचरा डालने नहीं देंगे। सफाई कर्मचारियों से ही कचरा उठाएंगे। इधर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा है कि, सफाई कर्मियों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े- MP News: पुलिस के साथ मिलकर महिला अपराध के खिलाफ लड़ेगी लाडली बहना सेना, इन मुद्दों पर करेगी काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+