Indore news: इस दिन आएंगे स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम, क्या इंदौर मारेगा बाजी, जानिए
स्वच्छता का छक्का लगाने वाले शहर इंदौर ने स्वच्छता का सातवां आसमान छूने की तैयारी पूरी कर ली है, जहां 11 जनवरी को स्वच्छता सर्वेक्षण परिणाम आएंगे। वहीं इससे पहले संभावना जताई जा रही है कि, इंदौर एक बार फिर स्वच्छता का सातवां आसमान छूने में कामयाब हो जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल इंदौर दौड़ में सबसे आगे है, जहां पिछले दिनों दिल्ली से आई एक टीम ने जानकारी हासिल की थी। इसके बाद यह संभावना जताई जा रही है कि, इंदौर एक बार फिर स्वच्छता का सातवां आसमान छूने में कामयाब हो जाएगा।

इंदौर में प्रभारी, महापौर राजेन्द्र राठौर तथा आयुक्त हर्षिका सिंह एवं स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया गया कि, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मंशानुसार नगर निगम द्वारा इन्दौर में 02 से 10 जनवरी 2024 तक "हम इन्दौरी स्वच्छता प्रहरी" अन्तर्गत स्वच्छता श्रमदान "रोको टोको अभियान" स्वच्छता जनभागीदारी कार्य योजना की शुरुआत की गई, जिसके अन्तर्गत शहर के प्रमुख चौराहा पर इस अभियान में महापौर परिषद सदस्यगण, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, स्वयं सहायता समूह, गैर सरकारी संगठन, वालेन्टियर, एनएसएस, स्काउट और गाईड, स्कूल व कालेज स्टूडेंन्ट आदि द्वारा बडी संख्या में उपस्थित होकर अभियान में भाग लिया गया।
इसी प्रकार प्रभारी स्वास्थ्य विभाग अश्विनी शुक्ल एवं सामान्य प्रशासन प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया द्वारा पाटनीपुरा चौराहा से स्वच्छता श्रमदान की शुरुआत की गई तथा स्वच्छता के लिए नागरिको को शपथ भी दिलाई गई।
ये भी पढ़े- Indore news: मेट्रो में बाधक पेड़ों का होगा ट्रांसप्लांट, कब तक यात्री कर सकेंगे सफर, जानिए












Click it and Unblock the Notifications