Swachh Survekshan 2023: स्वच्छ जीत का फ्लाइट में मना जश्न, यात्री बोले- इंदौर रहेगा नंबर-1

Swachh Survekshan 2023: स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जहां अबकी बार भी स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने बाजी मारी है, जहां सूरत के साथ-साथ इंदौर को संयुक्त अवॉर्ड दिया गया है।

इंदौर की सफलता का जश्न पूरे शहर में मनाया जा रहा है, तो वहीं अवॉर्ड लेने दिल्ली गए जनप्रतिनिधि इंदौर लौट आए हैं, जिस फ्लाइट से जनप्रतिनिधि इंदौर आए उस फ्लाइट में लोगों ने जश्न मनाते हुए इंदौर नंबर वन रहेगा के नारे लगाए। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी के साथ-साथ एमआईसी मेंबर फ्लाइट में सवार नजर आ रहे थे। वहीं अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Indore

स्वच्छता में बाजी मारी है

इंदौर ने स्वच्छता का सातवां आसमान छू लिया है, जहां स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के परिणाम में इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन शहर का अवॉर्ड दिया गया। अबकी बार इंदौर के साथ-साथ सूरत भी स्वच्छता की रेस में संयुक्त विजेता रहा है. राजधानी दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छता का अवॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को सौंपा. अबकी बार स्वच्छता की रेस में इंदौर को सूरत से कड़ी टक्कर मिली है, जहां इंदौर के साथ-साथ सूरत ने भी स्वच्छता में बाजी मारी है.

इन शहरों को मिला अवॉर्ड

2023 में देश के सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में मध्यप्रदेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। राज्य में 7 वॉटर प्लस शहर, 3 शहरों को ओडीएफ प्लस के साथ ही 7 शहरों को ओडीएफ का दर्जा मिला है। साथ ही ओडीएफ डबल प्लस निकायों की संख्या 361 हुई है। इंदौर सहित प्रदेश के 6 शहरों भोपाल, महू कैंट, बुधनी, अमरकंटक एवं नौरोजाबाद को भी स्वच्छता अवार्ड प्राप्त हुआ है। भारत का सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट का अवॉर्ड' महू कैंटोनमेंट बोर्ड' को दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बड़ी उपलब्धि पर इंदौर को बधाई देते हुए कहा कि इंदौरवासियों ने पुनः यह सिद्ध कर दिया है कि स्वच्छता न सिर्फ उनकी आदत बन चुकी है, बल्कि अब उनकी सोच में भी स्वच्छता ही है।

ये भी पढ़े- Swachh Survekshan 2023: सातवीं बार इंदौर ने जीती स्वच्छता की बाजी, लोग बोले- मेहनत रंग लाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+