Swachh Survekshan 2022 : दिल्ली से इंदौर आया स्वच्छता का अवार्ड, एयरपोर्ट से राजवाड़ा तक हुआ स्वागत

इंदौर, 03 अक्टूबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में बाजी मारते हुए नंबर वन का स्थान हासिल किया है। स्वच्छता का अवार्ड लेने राजधानी दिल्ली गए इंदौर की महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर मनीष सिंह, संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा, और निगमायुक्त प्रतिभा पाल स्वच्छता का अवार्ड लेकर इंदौर आए। स्वच्छता रथ पर सवार महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का एयरपोर्ट से राजबाड़ा तक विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर स्वच्छता का अवार्ड लेकर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव का विधायक मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, एवं अन्य जनप्रतिनिधि द्वारा स्वागत किया गया।

जमकर हुआ जनप्रतिनिधियों का स्वागत

जमकर हुआ जनप्रतिनिधियों का स्वागत

एयरपोर्ट पर स्वागत के पश्चात महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़, अश्विनी शुक्ला, नंदकिशोर पहाड़िया, मनीष शर्मा, प्रिया डांगी एवं पार्षद गणों के साथ एयरपोर्ट से स्वच्छता रथ में सवार होकर एयरपोर्ट से बड़ा गणपति, राजमोहल्ला चौराहा, जवाहर मार्ग, गुरुद्वारा होते हुए राजवाड़ा पर जुलूस के रूप में पहुंचे। उक्त मार्ग पर विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत मंच के माध्यम से स्वागत किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा स्वच्छता अवार्ड मिलने पर शहर के विभिन्न संगठन द्वारा लगाए गए स्वागत मंचों पर जाकर नागरिकों का एवं समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया।

सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प

सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प

स्वच्छता अवार्ड को लेकर जुलूस के रूप में राजवाड़ा पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वच्छ भारत अभियान को इंदौर के नागरिकों ने जन आंदोलन के रूप में लेकर इंदौर को लगातार स्वच्छता में छठा स्थान प्राप्त कराया है। इस पर महापौर द्वारा शहर वासियों के साथ सफाई मित्रों, मीडिया बंधु शहर के विभिन्न संगठनों जनप्रतिनिधियों का आभार मानते हुए कहा कि, जिस प्रकार से हम स्वच्छता में लगातार नंबर वन आए हैं, उसी प्रकार से हम सभी के सहयोग से इंदौर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का आज संकल्प लेते हैं, और यह भी संकल्प लेते हैं कि, इंदौर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए इंदौर का एयर क्वालिटी इंडेक्स को बेहतर बनाने के लिए हम सभी प्रयास करेंगे और इसमें भी हम नंबर वन आएंगे।

स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन है इंदौर

स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन है इंदौर

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है, जहां इंदौर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में एक बार फिर नंबर वन का खिताब मिला है। स्वच्छता सर्वेक्षण में बाजी मारने वाले शहर इंदौर ने छठी बार स्वच्छता में नंबर वन का स्थान हासिल किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में बाजी मारने पर शहर इंदौर को राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता का खिताब दिया गया। स्वच्छता का खिताब हासिल करने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत नगर निगम के तमाम अधिकारी और सफाई कर्मियों की टीम राजधानी दिल्ली पहुंची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+