Indore: एयरपोर्ट परिसर में स्वच्छता का रखना होगा ध्यान, वरना लगेगा तगड़ा स्पॉट फाईन
मध्यप्रदेश के इंदौर में विमानतल पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संभागायुक्त सिंह ने निर्देश दिए कि एयरपोर्ट परिसर और परिधि क्षेत्र में सुरक्षा सहित सफाई और पर्यावरणीय मानकों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि, बिजासन टेकरी क्षेत्र एवं नेनोद ग्राम पंचायत क्षेत्र में सफाई अभियान नियमित रूप से संचालित हो। कचरा फेंकने वालों पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की जाए। आमजन सहित क्षेत्र में दुकानदारों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाए। उक्त क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाकर सतत निगरानी भी रखी जाए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, आईडीए सीईओ राम प्रकाश अहिरवार, एडीएम रौशन राय, देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट के निदेशक वीके सेठ, एयरपोर्ट सेफ्टी मैनेजर सुमित कुमार तिवारी, सहित बीएसएफ, पीएचई, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में संभागायुक्त सिंह ने एयरपोर्ट क्षेत्र में पर्यावरणीय सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा संबंधित किये जाने वाले प्रबंधों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि, एयरपोर्ट और विमानों के सुरक्षा मानकों अनुसार निर्धारित क्षेत्र में तय मानकों और अनुमति से अधिक हाईट की बिल्डिंगें हैं, जिनके कारण विमान सुरक्षा को लेकर कोई समस्या हो ऐसे निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जाए। इसके लिए टीम के द्वारा सर्वे किया जाकर ऐसे भवनों को चिन्हांकित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इसके लिए अनावश्यक किसी को परेशानी ना हो।
बैठक में संभागायुक्त सिंह ने निर्देश दिए कि एयरपोर्ट पर वीआईपी आगमन के दौरान बेहतर सुरक्षा और प्रबंधों को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने टारमेंट क्षेत्र में भी आवश्यक प्रबंध संबंधी निर्देश दिए। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में विमानतल पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संभागायुक्त सिंह ने निर्देश दिए कि एयरपोर्ट परिसर और परिधि क्षेत्र में सुरक्षा सहित सफाई और पर्यावरणीय मानकों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाए।
ये भी पढ़े- MP में अवैध डीजल बेचने वालों पर एक्शन, माफियाओं की देखें पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications