Indore News: सफाई देखने पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव, काम में लापरवाही देख ठेकेदार को फटकारा

इंदौर में स्वच्छता को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के तहत औचक निरीक्षण किया जा रहा है। सात बार नंबर वन के ख़िताब को बरकरार रखने के लिए महापौर देर रात एवं प्रातः काल दल बल के साथ निरीक्षण करने के साथ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सेट पर निर्देश दे रहे है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं स्वास्थ्य समिति के प्रभारी अश्विनी शुक्ल, स्थानीय पार्षद सीमा डाबी अन्य जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारियों सहित रहवासियों के साथ झोन 4 के वार्ड 12 के महाराणा प्रताप नगर, दुर्गा नगर, कुशवाह नगर, गोविंद कॉलोनी, यादव नगर, गंगा बाग, गणेश बाग, न्यू राजा रामनगर गंगा बाग सहित अन्य क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद पराग कौशल, जोनल अधिकारी आनंद रैदास, सीएसआई कुलदीप बागड़ी एवं अन्य उपस्थित थे।

Indore

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा वार्ड क्रमांक 12 के निरीक्षण के दौरान सफ़ाई की आंशिक कमी दिखाई दी जिस पर संबंधित को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। वहीं जनकार्य में किए जा रहे विकास कार्यों में ठेकेदार की लेटलतीफ़ी पर नाराज़ होते हुए नोटिस जारी करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान महापौर भार्गव द्वारा क्षेत्रीय नागरिकों से भी सफाई व्यवस्था एवं उद्यान व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई, जिस पर नागरिकों के आग्रह पर महापौर द्वारा यादव नगर में स्थित उद्यान देखा गया। उद्यान की स्थिति ठीक नहीं पाए जाने पर उद्यान दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने झोन 18 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद महेश बसवाल, मलखान सिंह कटारिया, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, आर. एस. देवड़ा, झोनल अधिकारी, सीएसआई, तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

महापौर ने शिव नगर, इंदिरा एकता नगर, मूसाखेड़ी चौराहा समेत अन्य क्षेत्रों में सफाई कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने चौराहे पर मौजूद मजदूरों से भी संवाद किया और क्षेत्र में रह रहे नागरिकों और दुकानदारों से सफाई व्यवस्था के बारे में विस्तृत चर्चा की।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक और डिस्पोजल उत्पादों का उपयोग न करें और स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। दुकानदारों को डिस्पोजल ग्लास एवं डिस्पोजल सामान का विक्रय एवं उपयोग न करने के संबंध में समझाइए दी गई एवं इसके पश्चात भी अगर डिस्पोजल उत्पादों का विक्रय एवं उपयोग किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध चलने कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़े- PM MODI के जन्मदिन पर स्वच्छता की मशाल लेकर निकला इंदौर, 8वीं बार नंबर-1 का संदेश दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+