Indore News: हाथ में झाडू थाम महापौर और कमिश्नर ने की साफ-सफाई, शहरवासियों ने दिया साथ
इंदौर में वाल्मीकि समाज के आराध्य देव भगवान श्री गोगा जी के जन्मोत्सव के तहत समस्त सफाई मित्रों के अवकाश पर होने पर नगर निगम इंदौर एवं शहर के जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों द्वारा सफाई मित्रों के सम्मान के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया।
प्रातःकाल महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह, आयुक्त शिवम वर्मा, स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, देवघर देरवई, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अखिलेश उपाध्याय अन्य अधिकारियों
द्वारा राजवाड़ा से सभी स्वच्छता ग्राही के तहत स्वच्छता जनभागीदारी अभियान की शुरुआत करते हुए राजवाड़ा क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र में झाड़ू लगाकर सफाई की गई एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

इसके साथ ही शहर के विभिन्न चौराहा, प्रमुख बाजारों एवं कॉलोनी में निगम अधिकारियों के साथ ही विभिन्न संगठनों, एनजीओ संस्था एवं टीम द्वारा सफाई अभियान चलाया कर शहर की सफाई की गई।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो पर क्षेत्रीय विधायकगण, पार्षद/ नागरिको/ जनप्रतिनिधियो के साथ ही रहवासी संगठन, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, सिक्ख समाज, बैंकिग संगठन आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई बैंक, यूको बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, मार्केट एसोसिएशन, लायंस क्लब एनएसएस, एनसीसी, बीएसएफ, 15वीं बटालियन, स्वयंसेवक संघ, एनजीओ टीम बेसिक्स, टीम डिवाईन, टीम एचएमएस, टीम एफएफसीटी के प्रतिनिधियो द्वारा स्वच्छता महा जनभागीदारी अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रो में सफाई की गई है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तोइंदौर में वाल्मीकि समाज के आराध्य देव भगवान श्री गोगा जी के जन्मोत्सव के तहत समस्त सफाई मित्रों के अवकाश पर होने पर नगर निगम इंदौर एवं शहर के जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों द्वारा सफाई मित्रों के सम्मान के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि और अधिकारी शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचे और साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया है.
ये भी पढ़े- MP में वायरल फीवर का कहर, सर्दी-जुकाम से शुरू होकर फेफड़ों तक पहुंचा संक्रमण का असर












Click it and Unblock the Notifications