Mhow में बेटे करण के साथ सन्नी देओल ने की सैनिकों से मुलाकात, आर्मी म्यूजियम में देखे हथियार
स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहां स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म अभिनेता सन्नी देओल महू पहुंचे, और यहां उन्होंने सेना के जवानों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
इस दौरान सन्नी देओल ने सभी से गदर 2 फिल्म देखने का आग्रह भी किया. सन्नी देओल तारा सिंह के गेटअप में नजर आ रहे थे। वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभिनेता सन्नी देओल को अपने बीच पाकर सेना के जवानों में भी उत्साह देखने मिल रहा था। वहीं फैंस यहां सन्नी देओल के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे थे।

तारा सिंह के गेटअप में नजर आए
फिल्म अभिनेता सन्नी देओल प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आए, जहां से वे महू के लिए रवाना हुए. महू में सन्नी देओल ने इन्फेंट्री रिसर्च सेंटर स्थित म्यूजियम पहुंचकर झंडा वंदन किया, जहां सन्नी देओल ने सेना के जवानों के साथ राष्ट्रगान गाकर तिरंगे झंडे को सलामी दी। वहीं महू पहुंचे सन्नी देओल का सैन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। सेना के जवानों के बीच पहुंचे सन्नी देओल के साथ उनका बेटा भी नजर आ रहा था। इस दौरान सन्नी देओल तारा सिंह के गेट अप में नजर आ रहे थे। वहीं सन्नी देओल ने सभी से फिल्म गदर 2 देखने का आग्रह भी किया है।
बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
इन दिनों फिल्म अभिनेता सन्नी देओल की फिल्म गदर 2 बड़े पर्दे पर जमकर धूम मचा रही है, जहां बड़ी संख्या में लोग गदर 2 देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. इधर, फिल्म अभिनेता सन्नी देओल भी फिल्म गदर 2 के प्रमोशन के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रहे हैं, जहां वे सेना के जवानों से मिलते नजर आ रहे हैं। सनी देओल की 'गदर 2' पहले से ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 134.88 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया था। 15 अगस्त तक ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
ये भी पढ़े- Independence Day 2023: सनी देओल ने सेना के जवानों के साथ मिलकर लहराया तिरंगा, इंदौर से वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications