Indore Weather: इंदौर में बढ़ रहा गर्मी का कहर, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश में इन दिनों लगातार गर्मी अपना कहर बरपा रही है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी गर्मी के तीखे तेवर देखने मिल रहे हैं। लगातार बढ़ती गर्मी के चलते अब लोग परेशान नजर आ रहे हैं, जहां गर्मी से निजात पाने के लिए लोग अलग-अलग तरह के तरीके अपना रहे हैं। इधर, लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है।
गर्मी कुछ इस कदर है कि, शहर के अलग-अलग चौराहों पर केरी के पन्ने का वितरण किया जा रहा है, तो वहीं दुकानों पर अब कूलर और AC खत्म हो चुके हैं। इतना ही नहीं लगातार बढ़ती गर्मी के चलते विद्युत कटौती भी हो रही है, जिसके चलते अब आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है।

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तापमान लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार बढ़ते तापमान का असर कुछ इस तरह हो रहा है की दुकानों पर अब AC और कूलर की किल्लत होने लगी है। इतना ही नहीं जिस दुकान पर AC और कूलर उपलब्ध है, वहां भारी भीड़ है। साथ ही दाम भी डबल से ट्रिपल हो चुके हैं।
देशभर में इन दिनों गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी गर्मी का प्रकोप देखने मिल रहा है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तापमान 44.7 डिग्री तक जा पहुंचा है, जहां तापमान ने अबकी बार रिकॉर्ड तोड़ा है।
प्रदेश में इन दिनों गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना भी जताई जा रही है। उधर, लगातार बढ़ते गर्मी के प्रकोप और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसका पालन कर लोग लू से बचाव कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है, जहां गर्मी ने अपनी दस्तक देती है। वहीं प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में तापमान लगातार बढ़ते चला जा रहा है। अंचल के इंदौर, खरगोन, अलीराजपुर, खंडवा और धार जिले में तापमान बढ़ने से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore Weather: भट्टी की तरह तपा इंदौर, 8 साल का रिकॉर्ड टूटा, आगे ऐसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications